सिवनी 06 अप्रैल 2023
सिवनी यशो:- सिवनी. भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा दक्षिण मंडल के द्वारा युवा चौपाल कार्यक्रम एवं नव मतदाता सम्मेलन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने सभी नव मतदाताओं एवं युवाओं को संबोधित करते हुए अपना विषय रखा। जिसमें शासन की युवा नीति के संबंध में युवाओं से चर्चा की गई। जहां उन्हें बताया गया कि पूर्व में पारदर्शिता का अभाव, सडक़ों का अभाव, अच्छे शिक्षण संस्थानों का अभाव था, किंतु अब हमारे शहर से अन्य नगरों में जाने के लिए शुगम सडक़ व्यवस्था है। चयन परीक्षा में पारदर्शिता है और पढऩे के लिए अच्छे से अच्छे संस्थान उपलब्ध है। अब प्रत्येक वर्ष केवल प्रतियोगिता परीक्षा हेतु फीस पटानी पड़ेगी और वह पूरे साल भर सभी किस्म के प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग ले सकते हैं। पूर्व के मुकाबलेे अधिक से अधिक रोजगार निकल रहे हैं और इस वर्ष सरकार 125000 से भी ज्यादा शासकीय पदों में भर्ती करने जा रही है। छात्र-छात्राओं ने भी इस चौपाल में अपनी सहभागिता निभाते हुए अपने सुझाव भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आलोक दुबे के समक्ष रखी। जिन्हें दुबे ने मध्यप्रदेश शासन तक पहुंचाने की बात कही। उक्त कार्यक्रम श्री विद्या कोचिंग संस्थान में संपन्न हुआ। जहां देवेंद्र सनोडिया का विशेष सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अजय डागोरिया, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष युवराज राहंगडाले, भाजपा के नगर अध्यक्ष अभिषेक दुबे, भाजपा की जिला मंत्री निर्मला ठाकुर, भाजपा जिला मंत्री रानी बघेल, महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष अजय बाबा पांडे, विवेकानंद वार्ड के पार्षद एवं नगर उपाध्यक्ष राजू यादव, महिला मोर्चा की जिला मंत्री बिंदु बघेल, भाजपा भाजयुमो के नगर अध्यक्ष ऋषभ चौरसिया, नगर महामंत्री ऋतिक तिवारी, अंश सोनी, नगर सह सोसल मीडिया प्रभारी सजल जैन, भारतीय जनता पार्टी विवेकानंद वार्ड के अध्यक्ष दीपक बघेल, जीतू मिश्रा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी महेन्द्र बघेल ने दी है।




