WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

झोलाछाप डां. बंगाली ने पत्रकार को फसाने पत्नि से करायी झूठी शिकायत

 पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक को दिया आवेदन और की जाँच की मांग  

 Seoni 17 April 2025
सिवनी यशो:- इन दिनों किसी झोलाछाप बंगाली डॉ के खिलाफ अगर कोई समाचार पत्र समाचार का प्रकाशन करता है। और प्रशासन द्वारा इस पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की जाती है तो झोलाछाप बंगाली डॉक्टर द्वारा अपनी पत्नी को आगे करके उस समाचार पत्र के स्थानीय संवाददाता को फसाने के लिए झूठी छेड़छाड़ करने रास्ता रोकने जान से मारने की शिकायत की जा रही है। ऐसा ही एक मामला जिले के धनौरा विकासखंड मुख्यालय का सामने आया है जहाँ पर अवैध रूप से दवाखाना संचालित करने वाले बंगाली डॉक्टर तुषारकान्त विश्वास के द्वारा अपनी पत्नी श्रीमति ज्योत्सना विश्वास के द्वारा धनौरा थाने में फर्जी शिकायत दर्ज कराकर समाचार पत्र के स्थानीय संवाददाता प्रहलाद यादव को फसाने का प्रयास करके सरकार एंव शासन प्रशासन द्वारा महिलाओं को दिए गए विशेष अधिकार एंव सम्मान का दुरुपयोग किया जा रहा है।
इस संबंध में पीडि़त पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक को अपना आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है और बताया है कि उसकी खबर के पश्चात उक्त डाक्टर पर कार्यवाही हो चुकी है जिसमें पाया गया है कि डां. तुषारकांत विश्वास नियम विरूद्ध दवाखाना का संचालन कर रहा हैऔर दवाखाना सील कर दिया गया है ।  इस बात से बौखलाएँ झोलाछाप डाक्टर द्वारा पत्रकार को फंसाने का के लिए अपनी पत्नि के माध्यम से झूठी शिकायत की गयी है । 
पीडि़त पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक को दिये आवेदन में स्पष्ट किया है उक्त डाक्टर द्वारा पत्नि के माध्यम से पहले भी कुछ लोगो को झूठा प्रकरण बना कर फंसाने की कोशिश की जा चुकी है यहाँ तक की एक आईएएस अधिकारी के विरोध में भी डाक्टर झूठी शिकायत कर चुका है । 
पुलिस अधीक्षक सिवनी ने पत्रकार के आवेदन पर जाँच कर कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही है और कहा है कि किसी भी प्रकार से फर्जी मामला नहीं बनेगा । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!