सिवनी
विद्युत मंडल के कनिष्ठ अभियंता की मनमानी से बाधित होती है नलजल सप्लाई
Seoni 19 April 2025
कान्हीवाड़ा यशो:- जहां एक ओर सरकार आमजन को जल जीवन मिशन और ग्राम पंचायत स्तर पर नल जल योजना के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति करती है । इस आपूर्ति को बाधित करने का काम कान्हीवाड़ा विद्युत मंडल में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता राकेश खंडेल कर रहे है । कान्हीवाड़ा क्षेत्र में कनिष्ठ अभियंता मनमानी करते हुये विद्युत प्रवाह को बाधित कर आम जनता को मिलने वाले पेयजल पूर्ति को बाधित करने का काम लगातार कर रहे है और मेंटेनेंस के नाम में घंटो विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है जिससे आम जनता विद्युत से संबधित अपने दैनिक कार्य नहीं कर पा रही है । ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि कनिष्ठ अभियंयता खँडेल ज़ब से कान्हीवाड़ा में पदस्थ हुये है तभी से यह समस्या है और यह आफिस में भी नहीं मिलते ।
ग्रामीणों की जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन से जनापेक्षा है कि ग्रीष्मकाल को देखते हुये व्यवस्थित पेयजल व्यवस्था को सुचारू रखने के लिये विद्युत आपूर्ति में सुधार के निर्देश जारी किये जाये ।





