सिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने खैरीटेक पहुंचकर शोकाकुल यादव परिवार से की मुलाकात, व्यक्त की संवेदनाएं

विधायक दिनेश राय मुनमुन खैरीटेक पहुंचकर शोकाकुल यादव परिवार से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

Seoni, 24 July 2026
सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को ग्राम खैरीटेक पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में नाले के तेज बहाव में बह जाने से असामयिक मृत्यु का शिकार हुए 4 वर्षीय ऋषि यादव के परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Seoni MLA Dinesh Rai Munmun meets bereaved Yadav family in Khairitek village after tragic death of child
ग्राम खैरीटेक में शोकाकुल यादव परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त करते विधायक दिनेश राय मुनमुन।

विधायक श्री राय ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि मासूम ऋषि का इस प्रकार असमय दुनिया से चले जाना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक घटना है। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

आर्थिक सहयोग का दिया आश्वासन

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने शोक संतप्त परिवार से आत्मीय चर्चा की और अपनी ओर से आर्थिक सहयोग प्रदान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज और जनप्रतिनिधि परिवार के साथ खड़े हैं।

नाले के तेज बहाव में बह गया था मासूम

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ग्राम खैरीटेक के समीप स्थित नाले में बारिश के कारण तेज बहाव था। इसी दौरान 4 वर्षीय ऋषि यादव उसकी चपेट में आ गया था। घटना के बाद उसकी मृत्यु हो गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई थी।

यह भी पढ़े :-

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से इंजीनियर संतोष डेहरिया बने सफल उद्यमी, 6 युवाओं को दिया रोजगार

MP Police में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, CM मोहन यादव का बड़ा फैसला

2027 निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता, जनता के बीच संगठन की परीक्षा होंगे चुनाव: नकुलनाथ

भूमि पूजन के बाद फंड नहीं, सरकार की किरकिरी! क्या अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं नगर पालिका अध्यक्ष? 

बेटे को बचाने नाले में कूदी मां, बच गई लेकिन 4 वर्षीय मासूम तेज बहाव में बहा; 500 मीटर दूर मिला शव

https://www.oecd.org/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button