राजनीतिसिवनी

कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव के नेतृत्व में विजय शाह का पुतला दहन 

Seoni 15 May 2025
सिवनी यशो:- मप्र भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की वीरांगना कर्नल सोफिया कुरैशी के संबंध दिये गये बयान की कांग्रेस ने निंदा करते हुये विजय शाह का पुतला जलाकर विरोध जाताया तथा राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करने तथा उन पर कार्यवाही की मांग की है । 
कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव के नेतृत्व में विजय शाह का पुतला दहन  - Seoni News
ज्ञापन में  कहा गया है कि विजय शाह का घृणित और राष्ट्र-विरोधी बयान, न केवल एक गंभीर अपराध है, बल्कि भारतीय सेना की गरिमा, देश की एकता और सामाजिक सद्भाव पर भी खुला हमला है!
यह बयान विजय शाह की संकीर्ण मानसिकता, संप्रदायिक विद्वेष और गैर-जिम्मेदाराना रवैये का भी नमूना है, जो उन्हें एक जनप्रतिनिधि, विशेषकर मंत्री के पद के लिए पूरी तरह अयोग्य सिद्ध करता है!
कांग्रेस नेता राजा मुबीन ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी ने अपनी वीरता और देशभक्ति से देश का मान बढ़ाया है। ऐसे व्यक्तित्व पर हमला उनकी व्यक्तिगत गरिमा पर प्रहार और भारतीय सेना एवं जन भावनाओं का भी अपमान है।
कांग्रेस नेता मुबीन ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी की इस मामले पर चुप्पी स्पष्ट करती है कि मंत्री विजय शाह के शर्मनाक बयान का मौन समर्थन किया जा रहा है । 
इससे यह भी स्पष्ट होता है कि भाजपा भारतीय सेना के सम्मान और प्रदेश की जनता की भावनाओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील और गैर-जि़म्मेदार है। मुख्यंत्री की यह प्रायोजित चुप्पी उनके नेतृत्व पर भी गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
ज्ञापन के माध्यम से हम मंत्री विजय शाह के घृणित बयान और मुख्यमंत्री वा बीजेपी की शर्मनाक चुप्पी की निंदा करते हैं और निम्नलिखित मांग की गयी है कि  मंत्री विजय शाह को मंत्रिंडल से तत्काल बर्खास्त किया जाए और उनके खिलाफ देशद्रोह सहित कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। मंत्री विजय शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कर्नल सोफिया कुरैशी से सार्वजनिक माफी मांगें,  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ‘बयान के प्रति अपनी स्थिति स्पष्ट करें और इस अपराध के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी भी लें। तथा  राज्यपाल महोदय इस ‘तरह के बयानों को रोकने ‘के लिए नीतिगत व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए इनहें गंभीर अपराध की श्रेणी में सूचीबद्ध करें ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button