मध्यप्रदेशसिवनी

आईटीआई केवलारी में रोजगार मेला 18 जून को

युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन

Seoni 12 June 2025 

सिवनी यशो :- शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के मार्गदर्शन में जिले में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय सिवनी, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा शासकीय आईटीआई सिवनी के संयुक्त तत्वावधान में युवा संगम कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जा रहा है।

यह मेला 18 जून 2025 को प्रात: 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक शासकीय आई.टी.आई. परिसर, पलारी तिराहा, केवलारी में आयोजित होगा। मेले में निजी क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्रत्यक्ष साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी।

इन पदों पर होगी भर्ती

मेले में ट्रेनी, मशीन ऑपरेटर, सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर, बीमा एजेंट, सेल्स एग्जीक्यूटिव, कॉल सेंटर ऑपरेटर सहित अन्य तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

योग्यता एवं आयु सीमा

जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार मेले में भाग लेने के इच्छुक 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां, जो कक्षा 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई या स्नातक उत्तीर्ण हों, वे भाग ले सकते हैं।

साथ लाएं ये दस्तावेज़

इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय की पंजीयन पर्ची, अंकसूचियां तथा दो पासपोर्ट आकार की फोटो साथ लेकर आएं।

कोई यात्रा भत्ता नहीं मिलेगा

मेला सहभागियों को किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

जिले के युवाओं के लिए यह मेला रोजगार प्राप्त करने का एक उत्कृष्ट अवसर हो सकता है, अत: अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से इसमें भाग लेने का आह्वान किया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button