छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू की 14 दिवसीय पदयात्रा जारी

जिलेवासियों की सुख-समृद्धि के लिए कर रहे संकल्प यात्रा

नर्मदा जलकलश के साथ निकली आस्था और सेवा की पदयात्रा, तीसरे दिन अंबाडा में विश्राम

Chhindwara 27 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू
ने छिंदवाड़ा से खंडवा तक की 411 किलोमीटर लंबी 14 दिवसीय पदयात्रा के दूसरे दिन शुक्रवार को सांवरी बाजार से यात्रा की शुरुआत की। यह पदयात्रा जिलेवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर निकाली जा रही है।

पदयात्रा के साथ एक रथ में मां नर्मदा का पवित्र जलकलश भी यात्रा कर रहा है, जिसकी ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा पूजा-अर्चना की जा रही है। सांसद साहू मार्ग में पड़ने वाले गांवों में वरिष्ठ नागरिकों, माताओं से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

जंगल, बारिश और संकल्प: कठिन राह पर भी अडिग सांसद

पदयात्रा टेमनी, जुनापानी, बंजारीमाई, प्रधानघोघरी, चूड़ाबोह, कोडिया जैसे अनेक गांवों से होकर पाठई पहुँची, जहाँ रात्रि विश्राम हुआ। तीसरे दिन पदयात्रा अंबाडा पहुंचेगी, जहां पुनः विश्राम प्रस्तावित है।

टेमनी खुर्द में संतोष पवार, श्रीमती बबिता पवार आदि ने जलकलश की पूजा कर स्वागत किया। सांसद ने वहां पौधारोपण भी किया।

पहले के संकल्पों की कड़ी है यह चौथा संकल्प

यह पदयात्रा सांसद के चौथे संकल्प का हिस्सा है। पूर्व में उन्होंने:

  • छिंदवाड़ा से जामसांवली तक 61 किमी,

  • भूरा भगत से महादेव मंदिर तक 34 किमी (आवागमन),

  • रामेश्वर धाम (सिहोरामाल) तक 22 किमी
    की पदयात्रा की है, जिनमें उन्होंने सदैव जिले के जन-कल्याण और सुख-शांति की प्रार्थना की।

गुरुपूर्णिमा पर खंडवा में पूर्ण होगा संकल्प

पदयात्रा का समापन गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर खंडवा में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ होगा, जहां सांसद जनकल्याण की पूर्ण आस्था के साथ यह संकल्प पूर्ण करेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button