देश विदेशसिवनी
Trending

कबाड़ से कमाल: पेंच टाइगर रिजर्व में बन रही दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रैप बाघ प्रतिमा

प्रधानमंत्री के 3क्र मंत्र से प्रेरित होकर मिशन लाइफ के तहत तैयार हो रही 36 फीट लंबी कलाकृति

Seoni 18 July 2025
सिवनी यशो:- पर्यावरण संरक्षण को रचनात्मक रूप देने की दिशा में पेंच टाइगर रिजर्व ने एक अद्वितीय पहल की है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए 3R सूत्र – रिड्यूस, रियूज़ और रिसायकल – से प्रेरित होकर पेंच रिजर्व में लोहे के स्क्रैप से एक विशाल बाघ प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है, जो दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रैप बाघ मूर्ति बनने की ओर अग्रसर है।

यह भी पढ़े :- 2932 विद्यार्थियों को मिली लैपटॉप की राशि 

उप संचालक पेंच टाइगर रिजर्व ने जानकारी दी कि इस कलाकृति का निर्माण मिशन लाइफ के अंतर्गत जनवरी माह में प्रारंभ किया गया था। इसमें अनुपयोगी लोहे की सामग्रियों जैसे पुरानी साइकिलें, पाइप, जंग लगी चादरें और अन्य विविध स्क्रैप मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है। यह बाघ प्रतिमा अब लगभग अपनी पूर्णता की ओर है।

इस अनोखी कलाकृति की प्रेरणा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रस्तुत मेक इन इंडिया के प्रतीक – लोहे के स्क्रैप से बने सिंह की प्रतिमा – से ली गई है, जिसने वैश्विक स्तर पर भारत की नवाचारशील सोच को प्रस्तुत किया था। उसी तर्ज पर पेंच में बन रही यह बाघ प्रतिमा न केवल पर्यावरण जागरूकता का प्रतीक बनेगी, बल्कि स्क्रैप से उपयोगी और भव्य निर्माण की मिसाल भी पेश करेगी।

कबाड़ से कमाल: पेंच टाइगर रिजर्व में बन रही दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रैप बाघ प्रतिमा - Seoni News

उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड रिकॉर्ड एकेडमी के अनुसार अब तक विश्व की सबसे बड़ी बाघ प्रतिमा अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में स्थित है, जिसकी ऊंचाई 8 फीट और लंबाई 14 फीट है। इसके मुकाबले, पेंच टाइगर रिजर्व में बन रही बाघ मूर्ति 16 फीट से अधिक ऊंची और 36 फीट से भी अधिक लंबी होगी, जो इस क्षेत्र को विश्व रिकॉर्ड दिला सकती है।

यह भी पढ़े :- नशे से दूरी है जरूरी : केंद्रीय विद्यालय और सरस्वती शिशु मंदिर में चला जागरूकता अभियान

यह बाघ प्रतिमा पर्यटकों के आकर्षण का नया केंद्र बनने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति जनजागरूकता का भी प्रतीक बनेगी। आने वाले समय में इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button