सिवनी, 01 अगस्त 2025
थाना बंडोल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वेयरहाउस में हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश किया है।
पुलिस ने 450 किलो गेहूं, एक मोटरसाइकिल और ताला तोड़ने के औजार सहित कुल 38,000 रुपये का माल बरामद किया है।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील कुमार मेहता के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पांडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बंडोल उप निरीक्षक अर्पित भैरम द्वारा कार्रवाई की गई।
मामला इस प्रकार है:
1 अगस्त 2025 को प्रार्थी देवेंद्र उर्फ संदीप पिता मुरली यादव (उम्र 24 वर्ष), निवासी सोनाडोंगरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अरिहंत वेयरहाउस में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर 9 बोरी गेहूं (करीब 450 किलो) चोरी कर लिया।
इस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अप. क्र. 378/25, धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए आरोपी:
-
आरिफ उर्फ राजा कुरेशी पिता अनवर (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम देवरी थाना लालबर्रा
-
नंदलाल पिता हेमराज जंघेला (उम्र 35 वर्ष), निवासी सोनाडोंगरी थाना बंडोल
सख्त पूछताछ में आरोपियों ने 31 जुलाई की रात वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।
आरोपियों के पास से चोरी किया गया गेहूं, बिना नंबर प्लेट की बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल और ताला तोड़ने के औजार बरामद किए गए।
बरामद सामग्री:
-
9 बोरी गेहूं (वजन 450 किलो) — कीमत लगभग ₹13,000
-
बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट) — कीमत लगभग ₹25,000
-
ताला तोड़ने के औजार
कार्रवाई में शामिल पुलिस दल:
थाना प्रभारी बंडोल उ.नि. अर्पित भैरम, सउनि सी.एल. सिगमारे, प्र.आर. 352 कुलदीप यादव, आर. 750 नीरज राजपूत, चालक दिनेश चंद्रवंशी।






One Comment