धर्ममध्यप्रदेशसिवनी
Trending

उत्साह और भक्तिभाव से श्रद्धालु स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना

विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ ने स्वयं के खर्चे से स्पेशल ट्रेन करायी बुक, 864 से अधिक श्रद्धालु रवाना

Seoni 21 August 2025

सिवनी यशो:-  सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ द्वारा स्वयं के व्यय पर बुक कराई गई स्पेशल ट्रेन आज भक्तजनों को लेकर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई।

इस धार्मिक यात्रा में 864 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए।

विधायक दिनेश राय मुनमुन अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना करते हुए
जय श्रीराम के नारों के बीच 864 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए हुए रवाना

जय श्रीराम के जयकारों के बीच आत्मीय विदाई

दोपहर 03:00 बजे सिवनी रेलवे स्टेशन पर विधायक श्री राय का समर्थकों और श्रद्धालुओं ने फूलमालाओं, शाल और श्रीफल भेंटकर भव्य स्वागत किया।

यह भी पढ़े :- अरब तक भगवान राम का धाम जगमगा रहा है, मोदी है तो मुमकिन है – डां. मोहन यादव

उत्साहपूर्ण माहौल में “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारे गूंजे। ट्रेन को विधायक श्री राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विधायक दिनेश राय मुनमुन अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना करते हुए
अयोध्या धाम के लिए रवाना करते हुए

नाचते-गाते उत्साहित भक्त

धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हो रहे श्रद्धालु उल्लास से भरकर नाचते-गाते और भक्ति गीतों का गायन करते हुए ट्रेन में सवार हुए।

यह भी पढ़े :- अयोध्या के बाद हनुमान लोक का पहले फेज का काम मई में पूरा होगा — मोहन यादव

यह नजारा पूरे रेलवे स्टेशन पर एक दिव्य और आध्यात्मिक वातावरण का सृजन कर गया।

उत्साह और भक्तिभाव से श्रद्धालु स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना - Seoni News

भव्य व्यवस्था – मुनमुन जी की पहल

विधायक श्री राय ने इस यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन, नाश्ता, चाय और पानी की संपूर्ण व्यवस्था की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि –

 “यह यात्रा मेरी विधानसभा के मतदाताओं के लिए है।

जो श्रद्धालु इस बार छूट गए हैं, उन्हें अगली बार फिर से अयोध्या धाम की यात्रा कराई जाएगी।”

उत्साह और भक्तिभाव से श्रद्धालु स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना - Seoni News

यात्रा का कार्यक्रम

  • 21 अगस्त, दोपहर 03:00 बजे – सिवनी से स्पेशल ट्रेन रवाना (रूट: सिवनी – नैनपुर – जबलपुर – सतना – प्रयागराज – वाराणसी)

  • 22 अगस्त, दोपहर 12:00 बजे – अयोध्या धाम पहुंचकर श्रीरामलला एवं अन्य पवित्र स्थलों के दर्शन

  • 22 अगस्त, रात्रि 11:00 बजे – अयोध्या से वापसी

  • 23 अगस्त, रात्रि 09:00 बजे – सिवनी रेलवे स्टेशन पर आगमन

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button