मध्यप्रदेशसिवनी

ग्राम गोपालगंज में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण का खुलासा – राजस्व व खाद्य विभाग की संयुक्त छापेमारी में 23 सिलेंडर जब्त

नायब तहसीलदार हिमांशु कौशल और खाद्य निरीक्षक रवि मुकासी की टीम ने दबिश देकर कार्रवाई की, पुलिस ने सिलेंडरों को जब्त कर शुरू की जांच

Seoni 03 November 2025
सिवनी यशो:- राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को ग्राम गोपालगंज में अवैध रूप से रखे गए अवैध गैस सिलेंडरों का भंडारण पकड़ा गया।
कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार हिमांशु कौशल, खाद्य निरीक्षक रवि मुकासी और पुलिस विभाग की टीम ने मौके पर दबिश दी।

टीम को छापे के दौरान शुभम शुक्ला के घर में 23 घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से रखे मिले। अधिकारियों ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

प्रशासन के अनुसार, सिलेंडरों की बरामदगी घरेलू गैस वितरण से संबंधित नियमों का गंभीर उल्लंघन है, और दोषी के विरुद्ध आवश्यक अधिनियमों के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
इस कार्रवाई से ग्रामीण क्षेत्र में अवैध गैस भंडारण करने वालों में हड़कंप मच गया है

https://ujjain.mpinfo.org/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B0%C2%B5%C2%B0%C2%B7%C3%8E%C2%B3%C2%B3%C2%B7&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=%C2%B2%C2%B1&pubdate=05/07/2025

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button