Mon, 26 Oct 2026 | 10:19:37 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
केवलारी: बाड़ी की जुताई करते समय पलटा ट्रैक्टर, 36 वर्षीय चालक की मौके पर दर्दनाक मौत 10 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव महापौर विक्रम अहाके ने किया डॉ. श्रीनिवास मिश्र के काव्य संग्रह ‘ढाई आखर प्रेम बिना’ का विमोचन मोदी जी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगा देश, खरगे माफी मांगें: प्रेम तिवारी गुल्लक से बैंक तक… बुड्ढी के ग्रामीणों को सिखाया बचत और सुरक्षित बैंकिंग का महत्व सिमरिया मंडी में 2 नवंबर को होगा , कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की शहरी क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से बढ़ी चिंता, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिले पगमार्क प्रदेश में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, सिवनी नगरपालिका पर मेहरबानी क्यों? 77 लाख की मोटर और 46 लाख की मरम्मत का हिसाब कौन देगा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता पर टिप्पणी के विरोध में सिवनी में भाजपा का प्रदर्शन कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा आरोप: 13,671 फॉर्म-7 जमा कर विशेष समुदाय के मतदाताओं के नाम काटने की कोशिश! केवलारी: बाड़ी की जुताई करते समय पलटा ट्रैक्टर, 36 वर्षीय चालक की मौके पर दर्दनाक मौत 10 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव महापौर विक्रम अहाके ने किया डॉ. श्रीनिवास मिश्र के काव्य संग्रह ‘ढाई आखर प्रेम बिना’ का विमोचन मोदी जी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगा देश, खरगे माफी मांगें: प्रेम तिवारी गुल्लक से बैंक तक… बुड्ढी के ग्रामीणों को सिखाया बचत और सुरक्षित बैंकिंग का महत्व सिमरिया मंडी में 2 नवंबर को होगा , कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की शहरी क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से बढ़ी चिंता, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिले पगमार्क प्रदेश में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, सिवनी नगरपालिका पर मेहरबानी क्यों? 77 लाख की मोटर और 46 लाख की मरम्मत का हिसाब कौन देगा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता पर टिप्पणी के विरोध में सिवनी में भाजपा का प्रदर्शन कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा आरोप: 13,671 फॉर्म-7 जमा कर विशेष समुदाय के मतदाताओं के नाम काटने की कोशिश!

चमारी में किराना दुकानों से ज्यादा शराब दुकानें, महिलाओं का चक्का जाम — प्रशासन को दी चेतावनी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 08, 2025 07:41 pm / Post views : 709

चमारी में किराना दुकानों से ज्यादा शराब दुकानें, महिलाओं का चक्का जाम — प्रशासन को दी चेतावनी
शेयर करें:

Seoni 08 November 2025

सिवनी यशो:- छपारा थाना क्षेत्र के चमारी गांव में शुक्रवार को महिलाओं ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। गांव की महिलाओं ने सुबह से ही छपारा–आदेगांव मुख्य मार्ग पर टायर जलाकर चक्का जाम कर दिया।

महिलाओं का कहना था कि गांव में किराना दुकानों से ज्यादा शराब की दुकानें खुल चुकी हैं, जिससे युवा वर्ग नशे की चपेट में आ रहा है और पारिवारिक माहौल बिगड़ रहा है।

[caption id="attachment_37206" align="alignright" width="300"]चमारी गांव में महिलाओं का अवैध शराब के खिलाफ प्रदर्शन शराब की बोतलें बीच सड़क पर रखकर महिलाओं ने किया हंगामा, चमारी में अवैध शराब के खिलाफ फूटा आक्रोश[/caption]

करीब पांच घंटे तक पूरा मार्ग ठप रहा। स्कूली बच्चों, मरीजों और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाइश दी। अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।

जनसुनवाई कार्यक्रम बना दिखावा, मजबूर महिलाओं को उतरना पड़ा सड़कों पर

महिलाओं ने बताया कि वे कलेक्टर और एसपी कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रमों में आवेदन दे चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। छपारा थाना प्रभारी को भी कई बार लिखित शिकायत दी जा चुकी है।
महिलाओं ने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण चमारी और आसपास के गांवों में खुलेआम अवैध शराब बिक रही है।

उनका कहना था कि छोटे-छोटे बच्चे, नवयुवक और बुजुर्ग तक नशे की लत में डूबते जा रहे हैं, जिससे पारिवारिक झगड़े, हिंसा और सामाजिक विघटन बढ़ रहा है।

महिलाओं ने रात में पकड़ी शराब की खेप, सब्र टूटा तो किया जाम

गुरुवार रात को गांव की महिलाओं ने अवैध शराब की एक खेप पकड़ ली, जिसके बाद आक्रोश भड़क गया। शुक्रवार सुबह होते ही सैकड़ों महिलाएं सड़क पर उतर आईं, और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया।
महिलाओं ने शराब की बोतलें सड़क पर रखीं, टायर जलाए और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

करीब पांच घंटे तक चले इस जाम के बाद प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर महिलाएं सड़क से हटीं।
लेकिन महिलाओं ने चेतावनी दी —

“अगर अब भी चमारी और आसपास के गांवों में अवैध शराब नहीं रोकी गई तो हम जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन करेंगे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष