धर्ममध्यप्रदेशसिवनी
सिवनी में द्वारकाधीश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की भव्य तैयारी शुरू
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज की उपस्थिति में बैठक संपन्न
📅 तारीख: 26 फरवरी 2026 (फाल्गुन शुक्ल दशमी)
🕉️ स्थान: द्वारकाधीश मंदिर परिसर, सिवनी
⏰ समय: कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी शीघ्र प्रकाशित की जाएगी
🕉️ द्वारकाधीश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा — शंकराचार्य आश्रम लोकार्पण
गीता जयंती के पावन अवसर पर सहज संतोष आश्रम, ग्राम शीलादेही में आयोजित बैठक में पश्चिमाम्नाय श्री द्वारकाशारदापीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज की उपस्थिति में निर्णय लिया गया कि फाल्गुन शुक्ल दशमी, 26 फरवरी 2026 को द्वारकाधीश मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा एवं शंकराचार्य आश्रम का लोकार्पण होगा।
- ज्योतिष पीठाधीश्वर: जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज
- अग्निपीठाधीश्वर: आचार्य महामंडलेश्वर ब्रह्मचारी रामकृष्णानंद जी महाराज
- समारोह समिति अध्यक्ष: श्री ब्रह्मचारी सुबुद्धानंद जी महाराज
जगद्गुरु शंकराचार्य जी ने सभी सिवनीवासियों से आह्वान किया है कि वे मिलकर इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन को सफल बनायें। यह आयोजन जिले की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर को सशक्त करेगा।





