मध्यप्रदेशसिवनी

सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी – नहरों की मरम्मत 15 दिसंबर तक

धायक दिनेश राय मुनमुन के प्रश्नों पर विधानसभा में जल संसाधन, चिकित्सा शिक्षा, परिवहन और राजस्व विभागों ने विस्तृत जवाब दिए

Seoni, 04 December 2025

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सिवनी विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में जल संसाधन, चिकित्सा शिक्षा, राजस्व तथा परिवहन विभागों के मंत्रियों ने विस्तृत जानकारी सदन के पटल पर रखी।

नहरें पुरानी, मिट्टी की – हर वर्ष सिंचाई से पहले होती है मरम्मत: जल संसाधन मंत्री

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि
सिवनी क्षेत्र के कुछ बांधों/तालाबों की नहरें अत्यंत पुरानी हैं और मिट्टी की बनी हैं, जो अतिवृष्टि में क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। इनकी मरम्मत एवं सफाई के लिए विभागीय PIM मद तथा वार्षिक रखरखाव मद से राशि का प्रावधान है। हर वर्ष सिंचाई शुरू होने से पहले नहरों की मरम्मत व साफ-सफाई का कार्य किया जाता है।
वर्तमान में यह कार्य प्रगतिरत है। नहरों की मरम्मत 15 दिसंबर तक पूरा किया जाना लक्षित

खामखरेली बांध की मुख्य नहर: 54.88 लाख की लागत से कार्य, गुणवत्ता पर कोई सवाल नहीं

विधायक द्वारा उठाए प्रश्न पर मंत्री सिलावट ने बताया—

  • खामखरेली बांध की मुख्य नहर का निर्माण मेसर्स राजेश सिंह ठाकुर (रीवा) एवं मो. हामिद कुरैशी (छपारा) द्वारा कराया गया।

  • कुल लागत: 54.88 लाख

  • कार्य की निगरानी:

    • ए.के. शर्मा, तात्कालीन कार्यपालन यंत्री (सेवानिवृत्त)

    • के.के. सक्सेना, तात्कालीन SDO (सेवानिवृत्त)

    • एस.आई. हुसैन, तात्कालीन उपयंत्री (सेवानिवृत्त)

मंत्री सिलावट ने स्पष्ट कहा—

“नहर निर्माण गुणवत्ताविहीन नहीं है।

यह 15 वर्ष पुरानी मिट्टी की नहर है, जो अतिवृष्टि से स्थान–स्थान पर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई है।”**

नहरों की मरम्मत कार्य 15 दिसंबर 2025 तक पूरा किया जाना लक्षित है। नहर निर्माण में किसी को दोषी नहीं पाया गया।

उन्होंने यह भी बताया कि नहर के ऊपर बनी सड़क भी गुणवत्ताविहीन नहीं है। अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त भाग का सुधार कार्य कराया जा रहा है।

चिकित्सा सेवाएँ: एक्स-रे मशीनें चालू, सोनोग्राफी विशेषज्ञों की भारी कमी

चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जिला चिकित्सालय सिवनी की स्थिति पर महत्वपूर्ण तथ्य बताए—

एक्स-रे एवं सोनोग्राफी सुविधाएँ
  • 300 mA की 1 एक्स-रे मशीन

  • 500 mA की 2 एक्स-रे मशीनें

  • 4 सोनोग्राफी मशीनें, सभी संचालित

विशेषज्ञों की भारी कमी
  • रेडियोलॉजिस्ट के 2 पद स्वीकृत, पर दोनों रिक्त

  • MPPSC को भेजे गए 1388 विशेषज्ञ पदों के मांग पत्र में से
    48 रेडियोलॉजिस्ट की मांग के विरुद्ध सिर्फ 7 ही उपलब्ध कराए गए

  • नियुक्त रेडियोलॉजिस्टों की पदस्थापना आदेश जारी

मंत्री ने कहा कि पद पूर्ति “निरंतर प्रक्रिया” होने के कारण समय सीमा बताना संभव नहीं है।

रोज आने वाले मरीज
  • प्रतिदिन औसत 30 मरीज सोनोग्राफी के लिए

  • औसत 80 मरीज एक्स-रे के लिए

रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने की वजह से सामान्य सोनोग्राफी नहीं हो पाती।
आपातकालीन स्थिति में मेडिकल कॉलेज की महिला रोग विशेषज्ञ एवं अन्य विशेषज्ञ आवश्यकता अनुसार जांच करते हैं।

प्रसूता महिलाओं की सोनोग्राफी

हर माह की 9 और 25 तारीख को अनुबंधित डायग्नोस्टिक सेंटरों से निःशुल्क कराई जाती है।

चिकित्सालय 400 बिस्तरीय स्वीकृत है, और मरीज बढ़ने पर फ्लोर बेड्स लगाए जाते हैं।
उन्नयन की प्रक्रिया परीक्षणाधीन है।

राजस्व विभाग: नामांतरण प्रकरणों का नियमित निराकरण

राजस्व मंत्री  करण सिंह वर्मा ने बताया—

  • रजिस्ट्री के बाद प्रकरण स्वतः RCMS पोर्टल पर दर्ज होते हैं और नियमानुसार निराकृत किए जाते हैं।

  • सिवनी नगर तहसील में प्रश्न दिनांक तक 643 प्रकरण लंबित।

प्राप्त–निराकृत प्रकरण (वर्ष 2024–25 से अब तक)

तहसील सिवनी:

  • कुल प्राप्त: 4653

  • निराकृत: 4227

  • शेष: 426

तहसील सिवनी नगर:

  • कुल प्राप्त: 8346

  • निराकृत: 7703

  • शेष: 643

मंत्री ने कहा कि सभी प्रकरण समय-सीमा में निराकृत किए जा रहे हैं।

परिवहन विभाग: “निर्धारित किराये से अधिक वसूली नहीं”— मंत्री उदय प्रताप सिंह

परिवहन मंत्री ने कहा—

  • सिवनी-नागपुर,

  • सिवनी-जबलपुर,

  • सिवनी-बालाघाट,

  • सिवनी-छिंदवाड़ा
    मार्गों पर संचालित परमिटधारी बसों द्वारा निर्धारित किराये से अधिक वसूली नहीं की जा रही।

2021 की अधिसूचना के आधार पर प्रदेश में बसों का अधिकतम किराया तय है और उन्हीं दरों पर किराया वसूला जा रहा है।
सभी बसों में किराया सूची चस्पा है।

01 अप्रैल 2024 से अब तक निरंतर चेकिंग कराई गई है, ताकि अवैध वसूली न हो।

विधानसभा में सिवनी विधायक द्वारा पूछे गए प्रश्नों ने जिले की सिंचाई व्यवस्था, बांधों की नहरों की स्थिति, चिकित्सा सेवाओं की कमी, परिवहन व्यवस्था तथा राजस्व मामलों की वास्तविक तस्वीर सामने लाई।
सभी विभागों ने अपनी–अपनी कार्यवाही और प्रगति की विस्तृत जानकारी देकर स्थिति स्पष्ट की।

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2193118&reg=3&lang=2

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button