मध्यप्रदेशसिवनी

छींदा में प्रारंभ हुआ धान खरीदी केंद्र, किसानों में उत्साह

सिवनी यशो :- तहसील केवलारी के समीप स्थित ग्राम छींदा में मां पद्मावति वेयरहाउस में धान खरीदी केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में छींदा तथा आसपास के गांवों के कृषक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ

धान खरीदी केंद्र के प्रारंभ अवसर पर वेयरहाउस के प्रबंध संचालक सुरेंद्र कुमार जैन, केंद्र प्रभारी राजू तिवारी, सेवा सहकारी समिति छींदा के पूर्व प्रबंधक कुंज बिहारी राय, जनपद सदस्य मुकेश सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन सिंह राजपूत, कांग्रेस सेक्टर अध्यक्ष श्याम बाबू झारिया सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

छींदा में प्रारंभ हुआ धान खरीदी केंद्र, किसानों में उत्साह - Seoni News

किसानों की उपस्थिति

कार्यक्रम में क्षेत्रीय किसान—
बसोडी लाल शिवेदी, सुखराम राय, अजित राय, ललित राय, अलीम मंसूरी, राजकुमार यादव, राजकुमार तिवारी, डॉ. हरलाल साहू, सोमसिंह झारिया, श्रीकांत राय, सलीम मंसूरी, दुलीचंद यादव, लोकेश राय, इत्तू यादव, अल्ताफ मंसूरी—
सहित आसपास के मेहनतकश ग्रामीण भी मौजूद रहे।

गुणवत्ता आधारित खरीदी की मांग

खरीदी केंद्र के शुभारंभ के दौरान जागरूक किसानों ने केंद्र प्रभारी को सुझाव दिया कि प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप धान खरीदी पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के आधार पर की जाए। किसानों ने कहा कि इससे उन्हें उनकी मेहनत का सही मूल्य मिलेगा और खरीदी प्रक्रिया समय पर एवं सुगम रहेगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button