क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

परासिया में अवैध कोयला उत्खनन पर वेकोलि की कार्रवाई, रावनवाड़ा में अवैध मोहरा किया गया पुराव

पेट्रोल पंप के समीप संचालित हो रहे अवैध उत्खनन स्थल पर जेसीबी लगाकर मिट्टी भराई

Chhindwara, 09 December 2025

परासिया यशो :- पेंच क्षेत्र में बंद ओपन कास्ट खदान से हो रहे अवैध कोयला उत्खनन को रोकने के लिए वेकोलि प्रबंधन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को रावनवाड़ा में पेट्रोल पंप के समीप स्थित अवैध उत्खनन वाले मोहरे पर जेसीबी मशीन लगाकर पुराव (मिट्टी भराई) किया गया।

यह कार्रवाई खान प्रबंधक विजय पास्कल, ओवरसियर रणजीत सिंह, तथा सुरक्षा कर्मी कैलाश मोहने और जुबेर खान की मौजूदगी में की गई।

अधिकारियों ने बताया कि पुराव का कार्य बुधवार को भी जारी रहेगा, ताकि अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

https://www.newsonair.gov.in/hi/enforcement-directorate-continues-searches-at-over-40-locations-in-jharkhand-and-west-bengal-against-illegal-coal-mining/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!