सिवनी16 मई 2023
सिवनी यशो:- स्थानीय अखबारों में अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर रोज अपने ब्यान बदल रहें सिवनी विधायक दिनेश मुनमुन राय का मानसिक संतुलन शायद बिगड़ गया प्रतीत होता है। एक दिन पूर्व उनके अपने ही ब्यान में उनका कथन था कि नाले के उपर अतिक्रमण हटाना आवश्यक था। लोंगो के घरो के सेप्टिकटेंक के ओवरफ्लो का पानी तथा लोंगो के बाथरूम का पानी दलसागर तालाब में मिल रहा था और वही पानी भूमिगत जल को खराब कर रहा था। भूमिगत जल की स्वच्छता को बनाये रखने के लिये नाली की सफाई आवश्यक थी, जिसके लिये नाले के उपर का अतिक्रमण हटाना आवश्यक था और मेरे ही निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा आज की कार्यवाही की गयी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजकुमार खुराना ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि सिवनी विधायक दिनेश मुनमुन राय ने कहा था कि मुझे किसी के रोजी-रोजगार से मतलब नही पर तालाब, कुएॅ, भूमिगत जल दूषित नहीं होना चाहिये। दलसागर के पानी से लोगो के बोर और कुये रिचार्ज होते है, इसमें लोगों के सेप्टिकटेंक का मलयुक्त पानी मिलना कहां तक उचित है। अखबार में दिये गये ब्यान से स्पष्ट होता है कि बस स्टेंड का अतिक्रमण हटाने की जल्दबाजी विधायक मुनमुन राय के कारण की गयी, जिससे व्यापारियों को अपना सामान समेटने का भी समय नही मिल पाया।
श्री खुराना ने बताया कि दलसागर तालाब में हो रहें सौंदर्यीकरण कार्य का श्रेय लेने की होड़ में बेगानी शादी में-अब्दुला दीवाना की तर्ज पर सिवनी विधायक दिखावा कर रहें है जिसके कारण व्यापारियों का बड़ा नुकसान करा दिया। दस साल से विधायक रहें मुनमुन राय को यह नही दिखा की दलसागर में गंदा पानी जा रहा है नगर के लोग बोर और कुएॅ से सैप्टिकटेंक का गंदा मलयुक्त गंदा पानी पी रहें है, जबकि चुनाव करीब है तब यह सब बातेे कर रहें है। क्या नगर के निवासियों को मलयुक्त पानी पिलाकर उनके स्वास्थ्य के साथ किये गये । खिलवाड़ के लिये विधायक दिनेश् मुनमुन राय जिम्मेदार नही है, विधायक को यह चाहिये की वर्षा ऋतु प्रारंभ होने के पूर्व ही दलसागर तालाब में आकर मिल रहें गंदे नाले के पानी को रोकने की स्थायी व्यवस्था करें। विधायक दिनेश् मुनमुन राय यह स्पष्ट करें कि किन दलाल राजनेताओं के पास व्यापारी, राहत मांगने गये थे, जबकि कौन से व्यापारी भाजपा के किन नेताओं से मिले यह सिवनी विधायक की जानकारी में था। क्योंकि व्यापारी यह भलीभांति जानते थे कि यह पूरा किया धरा सिवनी विधायक का ही है अत: सत्ता सरकार भाजपा की होने के कारण भाजपा के लोग ही उनकी मद्द कर पायेंगे। और यह बात सिवनी विधायक को जब पता चली तो अपनी ही पार्टी के नेताओं को नीचा दिखाने की नियत से उन्हें दलाल जैसे शब्दो से सम्बोधित कर रहें है, साथ ही नगर के प्रतिष्ठित व्यापारियों पर भी झूठा आरोप लगा रहें है कि, व्यापारियों की लापरवाही चलते तोडफ़ोड़ की कार्यवाही हुई, जबकि व्यापारी सिवनी विधायक के आश्वासन पर भरोसा कर समय मिलने की उम्मीद कर रहें थे। सिवनी विधायक और भाजपा नेता की आपसी लड़ाई में नुकसान व्यापारियों का हो गया, सिवनी विधायक दिनेश मुनमुन राय को यह समझ लेना चाहिये कि हसंना और गाल फुलाना एक साथ नही हो सकता।





