परीक्षा सामग्री की थाने से निकासी और केंद्र तक पहुंचाने में बरती जाए पूरी सावधानी
कलेक्टर ने की समय-सीमा प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा, दिए सख्त निर्देश
कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने समय-सीमा प्रकरणों और परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की
Chhindwara 09 February 2026छिंदवाड़ा यशो: कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाएं कल से प्रारंभ हो रही हैं, ऐसे में परीक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में कलेक्टर प्रतिनिधियों के रूप में नियुक्त अधिकारियों को दिशा-निर्देश पुनः दोहराएं। विशेष रूप से परीक्षा सामग्री की थाने से निकासी एवं परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित की जाए।
लापरवाह केंद्राध्यक्षों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
कलेक्टर श्री नारायन ने कहा कि आदेश जारी करने के बाद भी यदि कोई केंद्राध्यक्ष लापरवाही या अनुशासनहीनता बरतता है, तो उसके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने सभी निरीक्षण दलों को निर्देश दिए कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी तरह सक्रिय रहते हुए आकस्मिक निरीक्षण करें और अनुचित साधनों की शत-प्रतिशत रोकथाम सुनिश्चित कर फेयर एग्जाम संचालन कराएं।
लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश
बैठक में कलेक्टर ने विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की और शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री निवास, विभिन्न आयोगों, वरिष्ठ कार्यालयों एवं न्यायालयों से संबंधित लंबित मामलों की भी गहन समीक्षा की गई।कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त कोई भी पत्र निरुत्तर नहीं रहना चाहिए। सभी मामलों में एक सप्ताह के भीतर जवाब भेजना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कोर्ट अवमानना प्रकरणों में भी समय-सीमा के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।https://www.patrika.com/gwalior-news/mp-board-exam-start-on-10-february-20329693
One Comment