Chhindwara 09 February 2026
छिंदवाड़ा /सिवनी यशो: भारतीय जनता पार्टी के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता विजय झांझरी को संभागीय प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि सिवनी जिला भाजपा के महामंत्री गजानंद पंचेश्वर को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस नियुक्ति की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखा गया। संगठन के वरिष्ठ नेताओं और शुभचिंतकों ने दोनों नेताओं को हार्दिक बधाई एवं अनेकानेक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
गौरतलब है कि विजय झांझरी भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय से विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन की सेवा करते आ रहे हैं। उनके अनुभव और संगठनात्मक दक्षता से प्रशिक्षण महाअभियान को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
वहीं गजानंद पंचेश्वर को सह-प्रभारी बनाए जाने को सिवनी जिले के लिए संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का विश्वास है कि यह टीम प्रशिक्षण अभियान को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाएगी।
https://x.com/DrAniLKPatelBJP/status/2020526786183106826



