छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

जल्दबाजी में हो रहीं कॉपियां चेक: एनएसयूआई का आरोप

12वीं में प्रथम आने वाले छात्रों को भी सप्लीमेंट्री, परिणामों पर उठे सवाल

Chhindwara 09 February 2026 छिंदवाड़ा यशो:-  जल्दबाजी में कॉपियां चेक किए जाने के आरोप को लेकर जिले में छात्र असंतोष गहराता जा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणामों पर सवाल उठाते हुए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने ज्ञापन सौंपकर मूल्यांकन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जल्दबाजी में कॉपियां चेक: एनएसयूआई का आरोप

एनएसयूआई ने आरोप लगाया है कि जल्दबाजी और स्टाफ की कमी के चलते प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम संदेह के घेरे में हैं, जिससे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

जल्दबाजी में कॉपियां चेक होने से टॉपर छात्र भी सप्लीमेंट्री में

एनएसयूआई की मध्यप्रदेश महासचिव अपेक्षा सूर्यवंशी एवं पीजी कॉलेज अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने बताया कि कई ऐसे छात्र-छात्राएं, जिन्होंने 10वीं और 12वीं कक्षा में प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की थी, उन्हें प्रथम वर्ष की परीक्षा में सप्लीमेंट्री आना बेहद चिंताजनक और समझ से परे है। उन्होंने कहा कि यदि मूल्यांकन प्रक्रिया इसी प्रकार लापरवाही से की जाती रही, तो इसका सीधा असर विद्यार्थियों के शैक्षणिक और मानसिक भविष्य पर पड़ेगा।

ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में छात्र मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान सुशील परतेती,

अभिजीत इवनाती,

शिवम उईके,

कुशाल पाल,

हरिकृष्ण उईके,

देवेंद्र कवरेती,

संजय नरर्र,

ईशान रजा,

धनराज यादव,

आशिक उसरेठे

सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

https://rajasthan.ndtv.in/rajasthan-news/mds-university-alleges-students-made-check-answer-sheets-exam-controller-says-action-will-be-taken-10782428

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!