मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा में गोंडवाना रैली रोकी गई, पुलिस ने सभा स्थल पर ही लिया ज्ञापन

कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट जाने पर अड़े रहे

छिंदवाड़ा यशो:- गोंडवाना रैली छिंदवाड़ा में सोमवार को उस समय रोक दी गई, जब गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचने की तैयारी कर रहे थे। अनुमति न होने का हवाला देते हुए पुलिस ने सभा स्थल से आगे बढ़ने नहीं दिया।

रैली को लेकर प्रशासन पहले से सतर्क था और शहर के प्रमुख मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

टी राजा बयान को लेकर रैली निकालने की थी तैयारी

बताया गया कि हाल ही में छिंदवाड़ा में टी राजा के बयान को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा विरोध दर्ज कराया गया था। इसी मुद्दे पर सोमवार को रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने की योजना थी।

पार्टी की मांग है कि टी राजा के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के मामले में एफआईआर दर्ज की जाए।

पुलिस बैरिकेडिंग, कुछ देर बना तनाव

पिछले दिन भाजपा कार्यकर्ताओं की रैली के दौरान हुए विवाद को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने एहतियातन बैरिकेडिंग कर दी। कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोके जाने पर कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी, हालांकि पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई।

प्रशासन का कहना है कि बिना पूर्व अनुमति रैली या जुलूस निकालना नियमों के विरुद्ध है।

सभा स्थल पर ही सौंपा गया ज्ञापन

स्थिति को देखते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों ने सभा स्थल पर ही ज्ञापन सौंपा। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि उनकी लोकतांत्रिक आवाज को दबाया जा रहा है।

वहीं पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

https://www.msn.com/en-in/news/India/farmers-showdown-with-police-on-being-stopped-from-reaching-rally-venue/ar-AA1WtFzI

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button