उगली क्षेत्र के शिक्षक व पंचायत सचिव सेवानिवृत्त, सम्मानपूर्ण विदाई समारोह में भावुक क्षण
Ugali Teachers Retirement
उगली क्षेत्र के शिक्षक व पंचायत सचिव सेवानिवृत्त
[ez-toc]
उगली यशो:- शासकीय सेवा के बाद सेवानिवृत्ति प्रत्येक कर्मचारी के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। ईमानदारी, निष्ठा और निर्विवाद सेवाकाल के बाद जब अधिकारी-कर्मचारी कार्यभार से मुक्त होते हैं, तो समाज उनके योगदान को सम्मान के साथ स्मरण करता है।
सिवनी जिले के अंतर्गत गत 28 फरवरी को शिक्षा विभाग एवं पंचायती राज विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। केवलारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत पांडीवाड़ा में पदस्थ पंचायत सचिव सचिन मेघराज टेंभ्रे ने लगभग 30 वर्षों की सेवाकाल पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति ली।
श्री टेंभ्रे अपनी साफ-सुथरी छवि, ईमानदारी एवं उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। पंचायती राज विभाग में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें शासन स्तर पर कई पुरस्कार भी प्राप्त हुए। सेवा निवृत्ति के पश्चात वे अपने ग्राम, समाज एवं क्षेत्र की सेवा में पुनः सक्रिय रहने के लिए तत्पर हैं।
इसी क्रम में घूरवाड़ा निवासी हुकुमचंद ठाकुर, जिनका मूल पदस्थापन मलारी ग्राम पंचायत में रहा तथा अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत उगली का भी था, वे भी शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए।
शिक्षा विभाग में उगली निवासी के.एल. चावले (माध्यमिक शिक्षक, ठाकुरबर्रा) एवं पूरन सिंह ठाकुर (शासकीय हाई स्कूल उगली) (Ugali Teachers Retirement ) ने भी अपने सेवाकाल की समाप्ति पर सेवानिवृत्ति ग्रहण की।
सेवानिवृत्ति अवसर पर संबंधित विभागों द्वारा सभी कर्मचारियों को कार्यमुक्त किया गया। इसके पश्चात सहकर्मियों, परिजनों एवं शुभचिंतकों द्वारा बाजे-गाजे के साथ भावभीनी विदाई दी गई। सभी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सामाजिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएँ दीं।



