WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनीमध्यप्रदेश

जबलपुर में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, हेमंत खण्डेलवाल और शिवप्रकाश ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

राजनीति | भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान
BJP Training Workshop Jabalpur

जबलपुर में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, हेमंत खण्डेलवाल और शिवप्रकाश ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

अनुशासन, विचारधारा और प्रशिक्षण से मजबूत होता है संगठन – भाजपा नेताओं का संदेश

जबलपुर/भोपाल, 09 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जबलपुर स्थित भाजपा संभागीय कार्यालय में आयोजित विषय वक्ता कार्यशाला में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, अनुशासन और प्रशिक्षण के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।

BJP Training Workshop Jabalpur मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी ने संबोधित किया।

हम एक विचार और लक्ष्य के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ता हैं – शिवप्रकाश

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री  शिवप्रकाश जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है और कार्यकर्ताओं को गढ़ने के लिए प्रशिक्षण वर्ग आवश्यक है। अनुशासन हमारी कार्य पद्धति का हिस्सा है और इसी अनुशासन के माध्यम से संगठन अपने लक्ष्य प्राप्त करता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार अनेक जनहितैषी योजनाएं चला रही हैं, जिनसे लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे इन योजनाओं के परिणामों की जानकारी जनता तक पहुंचाएं।

BJP Training Workshop Jabalpur CM Mohan Yadav Hemant Khandelwal
जबलपुर में आयोजित भाजपा विषय वक्ता कार्यशाला को संबोधित करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचारधारा है – डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि सांस्कृतिक एकता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर आधारित एक विचारधारा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और अनुशासित कार्यपद्धति के कारण आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। संगठन की शक्ति ही सरकार को जनहितैषी कार्यों को प्रभावी रूप से पूरा करने के लिए प्रेरित करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने अपने इतिहास में कभी भी अपनी विचारधारा से समझौता नहीं किया। जनसंघ के समय से लेकर आज तक पार्टी राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक एकता के सिद्धांतों पर अडिग रही है।

BJP Training Workshop Jabalpur CM Mohan Yadav Hemant Khandelwal
जबलपुर में आयोजित भाजपा विषय वक्ता कार्यशाला को संबोधित करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

प्रशिक्षण से सशक्त होता है संगठन – हेमंत खण्डेलवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग भाजपा की कार्यपद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्यकर्ताओं के लगातार प्रशिक्षण और समर्पण के कारण ही भाजपा आज देश का सबसे मजबूत राजनीतिक संगठन बन सकी है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के संस्थापक नेताओं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और कुशाभाऊ ठाकरे ने अभावों के बीच संगठन को खड़ा किया और आज वही संगठन एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है।

BJP Training Workshop Jabalpur CM Mohan Yadav Hemant Khandelwal
जबलपुर में आयोजित भाजपा विषय वक्ता कार्यशाला को संबोधित करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

संगठन और विचारधारा से ही मिली सफलता – डॉ. महेन्द्र सिंह

भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्ष 1952 में जनसंघ के गठन से शुरू हुई यात्रा आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन तक पहुंच गई है। यह सफलता केवल संख्या नहीं बल्कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और निष्ठा का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व का विकास होता है और संगठनात्मक मजबूती भी बढ़ती है। इसलिए समय-समय पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाते हैं।

प्रशिक्षण कार्यशाला में कई वरिष्ठ नेता रहे उपस्थित

कार्यशाला में गुजरात के प्रदेश संगठन महामंत्री रत्नाकर जी ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से विषयवस्तु और कार्ययोजना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला और भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नंदिता पाठक मंचासीन रहीं।

कार्यक्रम का संचालन संभाग प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव ने किया तथा आभार प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने व्यक्त किया।

सिवनी जिले से भी शामिल हुए भाजपा नेता

BJP Training Workshop Jabalpur प्रशिक्षण कार्यशाला में जबलपुर, छिंदवाड़ा, रीवा और शहडोल संभाग के विषय वक्ता उपस्थित रहे।

सिवनी जिले से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल, जिला महामंत्री मुकेश बघेल, जिला आईटी सेल संयोजक मनोज मर्दन त्रिवेदी, जिला मंत्री पीयूष दुबे, सुदामा गुप्ता, तुमेश बोपचे सहित सिवनी भाजपा के 27 नेता विषय वक्ता प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए।

https://mp.bjp.org/hi/state-pressreleases/bhaajapaa-sangathana-maen-parasaikasana-eka-satata-parakaraiyaa-isai-kaaraya

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!