छिंदवाड़ा में बड़ा फैसला: कचरा शुल्क आधा, जनता को सीधी राहत
बड़ा बदलाव: एमआईसी बैठक में 15 फैसले, कचरा शुल्क कम
छिंदवाड़ा नगर निगम बजट – नगरीय निकायों के लिये बना उदाहरण
Chhindwara 17 March 2026
छिंदवाड़ा यशो: – छिंदवाड़ा नगर निगम बजट 2026 को लेकर आयोजित एमआईसी बैठक में शहरवासियों को बड़ी राहत देने वाला निर्णय लिया गया। बैठक में कचरा शुल्क को 1200 रुपये से घटाकर 600 रुपये करने सहित कुल 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बजट 2026-27 पर चर्चा
महापौर श्री विक्रम सिंह अहके की अध्यक्षता में आयोजित बैठक लगभग दो घंटे चली। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रस्तुत बजट के अनुसार निगम की कुल आय 305 करोड़ 95 लाख 3 हजार 500 रुपये तथा कुल व्यय 305 करोड़ 94 लाख 88 हजार 500 रुपये निर्धारित किया गया है। बजट में 15 हजार रुपये का लाभ दर्शाया गया है।
कचरा शुल्क आधा करने का प्रस्ताव
छिंदवाड़ा नगर निगम बजट 2026 के तहत जनहित में बड़ा फैसला लेते हुए कचरा शुल्क 1200 रुपये से घटाकर 600 रुपये करने का प्रस्ताव परिषद में रखने का निर्णय लिया गया।
विकास कार्यों के लिए नई योजना
शहर में विकास कार्यों को गति देने के लिए बाहरी एजेंसी से विस्तृत सर्वे कराने का निर्णय लिया गया। इसके आधार पर आगामी कार्यों के टेंडर जारी किए जाएंगे।
अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव
बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें—
-
चंदनगांव बोदरी पुल के पास भूमि अंतरण
-
इमलीखेड़ा में दुकानों का भू-भाटक निर्धारण
-
बस टर्मिनल व इंटीग्रेटेड टाउनशिप निर्माण
-
दिव्यांगजन पुनर्वास योजना लागू करना
-
पार्कों का नामकरण (स्मृति साहित्य वाटिका, नमो वाटिका)
-
देवी अहिल्या की प्रतिमा स्थापना
-
पीएम आवास योजना 2.0 के 138 आवेदनों की स्वीकृति
कर्मचारियों के लिए भी फैसला
नगर निगम कर्मचारियों के हित में रिक्त पदों पर रोस्टर के अनुसार पदोन्नति और नियमितीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्णय भी लिया गया।





