WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

मुनमुन राय बोले: तथ्यात्मक रिपोर्टिंग ही पत्रकारिता की पहचान

श्रमजीवी पत्रकार संघ कार्यक्रम में कहा - संतुलित और प्रमाणिक खबरें ही पत्रकारिता की पहचान

श्रमजीवी पत्रकार संघ सिवनी

Seoni 21 March 2026

सिवनी यशो:- श्रमजीवी पत्रकार संघ सिवनी के परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि पत्रकारिता केवल ग्लैमर या तेजी से खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के सकारात्मक बदलाव का प्रेरक है।

सिवनी में विधायक दिनेश राय मुनमुन पत्रकारों को संबोधित करते हुए
सिवनी में आयोजितश्रमजीवी पत्रकार संघ सिवनी कार्यक्रम में विधायक दिनेश राय मुनमुन

उन्होंने उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि तथ्यात्मक, प्रमाणिक और संतुलित खबरें ही पत्रकारिता की असली पहचान हैं।

कार्यक्रम होटल बाहुबली में विधायक मुनमुन राय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि समाज में नकारात्मक घटनाओं के साथ-साथ बहुत कुछ सकारात्मक भी हो रहा है, और ऐसी खबरें प्रेरणा देने वाली होती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार से पात्र लोगों को उनका लाभ मिलता है।

सिवनी में विधायक दिनेश राय मुनमुन पत्रकारों को संबोधित करते हुए
सिवनी में आयोजित श्रमजीवी पत्रकार संघ सिवनी कार्यक्रम में विधायक दिनेश राय मुनमुन

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थित लोग

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अजय बाबा पांडे, श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष कृष्णनंदन श्रीवास्त्री, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज मर्दन त्रिवेदी सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

सिवनी में विधायक दिनेश राय मुनमुन पत्रकारों को संबोधित करते हुए
सिवनी में आयोजित श्रमजीवी पत्रकार संघ सिवनी कार्यक्रम

पत्रकारिता की जिम्मेदारी पर जोर

कार्यक्रम में संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज मर्दन त्रिवेदी ने कहा कि समाज के हित और पत्रकारिता की पवित्र परंपरा को बनाए रखना हर पत्रकार की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि केवल नकारात्मक रिपोर्टिंग पत्रकारिता की विश्वसनीयता को कम करती है। समाज के लिए सत्यनिष्ठा और प्रमाणिकता के साथ कार्य करना ही पत्रकारिता की सच्ची साधना है।

समाज के लिए काम करते समय सत्य और प्रमाणिकता आवश्यक है। बिना तथ्य के किसी की प्रतिष्ठा को आघात पहुँचाना समाज और पत्रकारिता दोनों के साथ अन्याय है।

उन्होंने यह भी कहा कि व्यक्तिगत भावनाओं को समाचार में शामिल करना पत्रकारिता के मूल्यों के खिलाफ है।

कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और माता सरस्वती के स्मरण के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला से किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार संजय जैन संजू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष संजय क्रिडिया ने किया।


http://mpwju.org/home.php

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!