मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सिवनी की ज्योति नरेश सिंह राजपूत को बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री बनीं

प्रदेश नेतृत्व का भरोसा, 25 वर्षों के संगठनात्मक अनुभव को मिला सम्मान

 ज्योति नरेश सिंह राजपूत को बड़ी जिम्मेदारी से जिले में हर्ष 

सिवनी (मप्र)। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश संगठन ने सिवनी जिले को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए बरघाट निवासी श्रीमती ज्योति नरेश सिंह राजपूत को महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है।

https://dainikyashonnati.com/wp-content/uploads/2026/03

प्रदेश नेतृत्व की सहमति से नियुक्ति
यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति से महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे राजवाड़े द्वारा की गई।

उच्च शिक्षित और बहुआयामी व्यक्तित्व

श्रीमती ज्योति राजपूत 6 विषयों में स्नातकोत्तर हैं, जिनमें अंग्रेजी, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, रसायन विज्ञान और आईटी शामिल हैं। साथ ही उन्होंने एमसीए की भी डिग्री प्राप्त की है।

वर्तमान में कई महत्वपूर्ण दायित्व

  • कार्य परिषद सदस्य, राजा शंकरशाह विश्वविद्यालय, छिंदवाड़ा
  • प्रदेश सचिव, अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा
  • कोषाध्यक्ष, ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन
  • निदेशक, गुरुकुल पब्लिक स्कूल एवं वोकेशनल अकादमी
  • ब्लॉक संयोजक (शिक्षक प्रकोष्ठ), भाजपा बरघाट
  • कार्यकारी सदस्य, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, सिवनी

25 वर्षों का संगठनात्मक अनुभव
छात्र जीवन से सक्रिय ज्योति राजपूत ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं भाजपा में कार्यकर्ता के रूप में 25 वर्षों का अनुभव अर्जित किया है।

सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका

उन्होंने पंढरापानी ग्राम में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। जिले के 8 विकासखंडों में संगठन विस्तार और 50 से अधिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन में उनकी प्रमुख भूमिका रही है।

सदस्यता अभियान में बड़ी भूमिका

वर्ष 2024-25 के अभियान में उन्होंने व्यक्तिगत रूप से 230 सदस्य जोड़ने के साथ अपने पति नरेश सिंह राजपूत के माध्यम से 2630 सदस्यता दिलाने में योगदान दिया।

“यह जिम्मेदारी मेरे लिए सेवा का अवसर है। मैं पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करूंगी।”

नियुक्ति पर श्रीमती ज्योति नरेश सिंह राजपूत ने प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री एवं महिला मोर्चा नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

https://www.patrika.com/bhopal-news/madhya-pradesh-executive-of-bjp-mahila-morcha-declared-7011283

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!