राष्ट्रीय स्तर के खेल से वंचित पहलवानों ने छात्र नेता के नेतृत्व में कुलगुरू को सौंपा ज्ञापन
Chhindwara 12 January 2025
छिंदवाड़ा यशो :- आज राजा शंकरशाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा में छात्र नेता अर्पित तिवारी के नेतृत्व में पहलवानो ने किया धरना प्रदर्शन जिसमें छात्र नेता के द्वारा बताया गया कि विगत दिनों 7 जनवरी को सभी पहलवानों को ऑल इंडियन चौंपियन शिप में भाग लेने के लिए उनकी काबिलियत के आधार पर चयन प्रक्रिया के आधार पर चयन किया गया और उन्हें 7 जनवरी को कुश्ती की ड्रेस वितरित की जानकारी देकर उन्हें बुलाया गया।
जब सभी कुश्ती के खिलाड़ी अपनी टीम के साथ पहुंचे तो अचानक उन्हें बताया गया कि वह योग्य नहीं है जबकि जो चयन प्रक्रिया थी उसके अनुसार वह पूर्ण रूप से योग्य है। आगे छात्र नेता ने कहा कि खिलाडिय़ों के खेल से वंचित रखने की असली वजह तो विश्वविद्यालय का बजट है जो बेहद कम है जिसकी वजह से पर्याप्त टीम को विश्वविद्यालय नहीं पहुंचा पाया।
पहलवानों का कहना है कि हमने अपना लक्ष्य पहलवानी को माना है और हमें अपने जिले का नाम रोशन करना है लेकिन हमें यदि पर्याप्त मौका ही न मिले तो हम यह सब कैसे प्राप्त कर पाएंगे। इस ज्ञापन में मुख्य रूप से युवा नेता गौरव पराते, छात्र नेता मिंटू प्रजापति, शिवनाराण वर्मा, निखिल विश्वकर्मा, आकाश साहू, वेदांत साहू, बालकराम पहाड़े, अमन चंद्रवंशी के साथ सभी पहलवान छात्र उपस्थित रहे।



