धर्मछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

सांसद बंटी विवेक साहू के माध्यम से जिलेवासियों को मिल रहा 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ का पुण्य लाभ

वैदिक मंत्राचार्य के साथ हजारों यजमानों ने दी आहुतियां, श्री रामेश्वर धाम में भव्य आयोजन जारी

सहस्त्र चंडी महायज्ञ छिंदवाड़ा , श्री रामेश्वर धाम

छिंदवाड़ा यशो :- धर्म के प्रति विशेष आस्था रखने वाले सांसद बंटी विवेक साहू छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा के जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, कल्याण और वैभव की कामना के लिए जहां लगातार धार्मिक स्थलों की पदयात्राएं कर रहे हैं, वहीं चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर श्री रामेश्वर धाम सिहोरामाल में 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ के दिव्य और पुण्य आयोजन का लाभ जिलेवासियों को दिला रहे हैं।

1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ श्री रामेश्वर धाम सिहोरामाल छिंदवाड़ा
श्री रामेश्वर धाम सिहोरामाल में आयोजित 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ में आहुतियां देते श्रद्धालु

महायज्ञ के तीसरे दिन सुबह से रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान विशेष अतिथियों ने पूजा-अर्चना की तथा हजारों यजमानों और श्रद्धालुओं ने 1008 कुंडों में आहुतियां अर्पित कीं।

छिंदवाड़ा के इतिहास में पहला आयोजन
श्री रामेश्वर धाम सिहोरामाल में पहली बार आयोजित इस सहस्त्र चंडी महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हजारों आहुतियां दी जा रही हैं।

सांसद बंटी विवेक साहू एवं उनके परिवार ने भी हजारों यजमानों के साथ यज्ञ में आहुतियां दीं। इससे पूर्व सुबह श्री शिव अभिषेक एवं दोपहर में देवी सहस्त्रार्चन किया गया।

1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ श्री रामेश्वर धाम सिहोरामाल छिंदवाड़ा
श्री रामेश्वर धाम सिहोरामाल में आयोजित 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ में आहुतियां देते श्रद्धालु

यह महायज्ञ 26 मार्च तक प्रतिदिन जारी रहेगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु सहभागिता कर रहे हैं।

अतिथियों ने की पूजा-अर्चना

इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़, सिवनी विधायक मुनमुन राय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष ठाकरे, पूर्व जिलाध्यक्ष राजू परमार, पूर्व निगम अध्यक्ष संतोष जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सहस्त्र चंडी महायज्ञ का महत्व

सहस्त्र चंडी महायज्ञ सनातन धर्म का अत्यंत शक्तिशाली एवं पुण्यदायी अनुष्ठान माना जाता है। इसमें देवी दुर्गा की उपासना से सुख-समृद्धि, बाधाओं का नाश, स्वास्थ्य लाभ एवं मानसिक शांति प्राप्त होती है।

इस महायज्ञ में 200 से अधिक पुजारियों द्वारा 1008 कुंडों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चंडी होम कराया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन हजारों आहुतियां दी जा रही हैं।

सांसद की पदयात्राएं

सांसद बंटी विवेक साहू ने पूर्व में भी जिलेवासियों की सुख-समृद्धि के लिए विभिन्न धार्मिक स्थलों तक पदयात्राएं की हैं, जिनमें जामसांवली हनुमान मंदिर, महादेव मंदिर एवं रामेश्वर धाम सहित अन्य प्रमुख स्थल शामिल हैं।

महायज्ञ का समय
प्रतिदिन सुबह 8 बजे – शिव अभिषेक
दोपहर 1:30 बजे – देवी सहस्त्रार्चन
दोपहर 3 बजे – यज्ञ कुंडों में आहुतियां

समिति ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की है कि वे इस महायज्ञ में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

https://chhindwaranews.co.in/sahastra-chandi-mahayagya-sihoramal/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button