WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

29 मार्च से पुष्प-फल-सब्जी महोत्सव, किसानों को मिलेंगी आधुनिक तकनीकों की जानकारी

कंपनी गार्डन में दो दिवसीय सेमिनार, प्रसंस्करण और विपणन पर होगा फोकस

सिवनी फल सब्जी महोत्सव

Seoni 28 March 2026
सिवनी यशो:- सिवनी जिले में उद्यानिकी क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय सेमिनार एवं सिवनी फल सब्जी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के मार्गदर्शन में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा किया जा रहा है।

सिवनी फल सब्जी महोत्सव का मुख्य उद्देश्य किसानों एवं उद्यमियों को उद्यानिकी फसलों की आधुनिक तकनीकों, प्रसंस्करण और विपणन से संबंधित जानकारी प्रदान करना है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।

 कब और कहां होगा आयोजन?

कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र 29 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे कंपनी गार्डन में आयोजित होगा, जबकि समापन सत्र 30 मार्च 2026 को किया जाएगा।

 किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

कलेक्टर ने जिले के किसानों, उद्यमियों एवं आम नागरिकों से इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन किसानों को नई तकनीक, नवाचार और बाजार से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

https://www.abplive.com/states/chhattisgarh/chhattisgarh-flower-show-cm-bupesh-baghel-inaugurate-raipur-flowers-fruits-exhibition-special-flowers-seen-in-fair-ann-2301036

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!