WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनीमध्यप्रदेश

छींदा में चैत्र नवरात्रि पर भक्ति का माहौल, ज्वारे विसर्जन के साथ हुआ आयोजन संपन्न

राय परिवार के निवास पर नौ दिनों तक पूजा-अर्चना, देवी गीतों से गूंजा गांव

छींदा नवरात्रि ज्वारे विसर्जन

Seoni 28 March 2026
सिवनी यशो:- सिवनी जिले के केवलारी तहसील अंतर्गतछींदा नवरात्रि ज्वारे विसर्जन  के अवसर पर भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला। ग्राम में श्री प्रियांशु एवं कुंजबिहारी राय के निवास पर मां दुर्गा के ज्वारे एवं कलश की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

छींदा नवरात्रि ज्वारे विसर्जन 9 दिन तक गूंजे देवी गीत, ज्वारे विसर्जन में उमड़ा जनसैलाब
छींदा में भक्ति का सैलाब: 9 दिन तक गूंजे देवी गीत, ज्वारे विसर्जन में उमड़ा जनसैलाब

पूरे नौ दिनों तक श्रद्धालुओं ने मातारानी की सेवा में सहभागिता निभाई। प्रतिदिन संध्या आरती के दौरान प्रख्यात देवी गीत गायक मंजु पटेल एवं उनके साथी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए।

पूजा में रही विशेष सहभागिता

इस धार्मिक आयोजन में पूजा-पाठ का संचालन रोहणी प्रसाद राय (भोपाल पंडा) द्वारा किया गया। ज्वारे स्थापना से लेकर नवमी तक राय परिवार—प्रियांशु राय, कुंजबिहारी राय एवं ठाकुरराम राय—ने सक्रिय भूमिका निभाई।

छींदा नवरात्रि ज्वारे विसर्जन के साथ समापन

नवरात्रि के समापन पर ज्वारे विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। विसर्जन के बाद सभी आगंतुकों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई।

https://www.dnaindia.com/hindi/spiritual/report-chaitra-navratri-2026-navmi-tithi-on-26-march-know-jaware-or-kalash-visarjan-ki-vidhi-time-and-shubh-muhurat-after-navratri-4228204

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!