पेंच टाइगर रिज़र्व सिवनी में अंतरराज्यीय स्टडी टूर: वन्यजीव प्रबंधन और रेस्क्यू पर साझा हुए अनुभव
मध्यप्रदेश–महाराष्ट्र वन विभाग के अधिकारियों का दो दिवसीय अध्ययन भ्रमण, हैबिटेट विकास और मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रबंधन पर विशेष फोकस
पेंच टाइगर रिज़र्व सिवनी स्टडी टूर
Seoni 18 March 2026
सिवनी यशो:- पेंच टाइगर रिज़र्व सिवनी स्टडी टूर के तहत मध्य भारत के वन्यजीव प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 16–17 मार्च 2026 को दो दिवसीय अध्ययन भ्रमण, ज्ञान साझाकरण एवं समन्वय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

नागपुर वन मंडल के अधिकारियों ने लिया भाग
इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के नागपुर वन मंडल के अधिकारियों एवं फील्ड स्टाफ ने भाग लिया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उप वन संरक्षक डॉ. विनिता व्यास ने किया। कार्यक्रम में IFS प्रोबेशनर श्री यश काले एवं श्रीमती गुरलीन कौर ने समन्वयक की भूमिका निभाई।
तकनीकी सत्रों में वन्यजीव प्रबंधन पर गहन चर्चा
कार्यशाला के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वन्यजीव प्रबंधन, रेस्क्यू ऑपरेशन, आवास (हैबिटेट) विकास और सामुदायिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।

रेस्क्यू और पशु चिकित्सा सहायता पर विशेष फोकस
पेंच टाइगर रिज़र्व के विशेषज्ञों द्वारा वन्यजीव रेस्क्यू, पशु चिकित्सा सहायता प्रणाली, नवाचार आधारित प्रबंधन पद्धतियाँ तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्तुतियाँ दी गईं।
फील्ड विज़िट से मिला व्यावहारिक अनुभव
प्रतिभागियों को क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान बोमा, घासभूमि, नेचर ट्रेल और अन्य प्रबंधन स्थलों का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया गया। साथ ही रेस्क्यू उपकरणों के उपयोग और मानव-वन्यजीव संघर्ष शमन की तकनीकों को भी समझाया गया।
समन्वय और सहयोग पर दिया गया जोर
फील्ड डायरेक्टर देवप्रसाद एवं उप संचालक पुनीत गोयल ने प्रतिभागियों को मार्गदर्शन देते हुए मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र वन विभाग के बीच समन्वय और सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला।
पेंच टाइगर रिज़र्व बना प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और भविष्य में संयुक्त रूप से कार्य करने की संभावनाओं पर चर्चा की। पेंच टाइगर रिज़र्व निरंतर वन्यजीव संरक्षण, क्षमता निर्माण और ज्ञान साझाकरण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण केंद्र के रूप में उभर रहा है।






One Comment