मध्यप्रदेशधर्मसिवनी
सिवनी से अयोध्या-बनारस के लिए ‘भारत गौरव पर्यटक ट्रेन’ 30 मार्च को होगी रवाना
सिवनी अयोध्या भारत गौरव ट्रेन , करायेगी धार्मिक यात्रा
सिवनी | विशेष समाचार
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सौगात देते हुए नागपुर मंडल के अंतर्गत सिवनी से अयोध्या धाम और वाराणसी (बनारस) के लिए विशेष ‘भारत गौरव पर्यटक ट्रेन’ (गाड़ी संख्या 08813/08814) का संचालन किया जा रहा है।
यह ट्रेन 30 मार्च 2026 को सुबह 09:00 बजे सिवनी रेलवे स्टेशन से रवाना होकर धार्मिक यात्रा प्रारंभ करेगी।
यात्रा विवरण (सिवनी से अयोध्या)
- सिवनी – 09:00 बजे
- छिंदवाड़ा – 10:30 / 10:40
- इटारसी – 16:00 / 16:10
- नरसिंहपुर – 18:00 / 18:05
- जबलपुर – 19:25 / 19:35
- सतना – 22:50 / 22:55
- प्रयागराज छिवकी – 02:15 / 02:20
- वाराणसी – 07:35 / 09:00
इसके बाद ट्रेन लोहटा, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर होते हुए अयोध्या 14:30 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा (अयोध्या से सिवनी)
- अयोध्या – 20:00 बजे (03 अप्रैल 2026)
- वाराणसी – 00:20 / 00:30
- प्रयागराज – 06:00 / 06:05
- सतना – 12:25 / 12:30
- जबलपुर – 17:10 / 17:20
- नरसिंहपुर – 19:00 / 19:05
- इटारसी – 22:05 / 22:15
- छिंदवाड़ा – 04:05 / 04:10
- सिवनी – 06:00 बजे
ट्रेन की विशेषताएं
- कुल 14 एलएचबी कोच
- धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा
- अयोध्या और बनारस के दर्शन का सुनहरा अवसर
- मध्यप्रदेश के यात्रियों के लिए सीधी सुविधा
यह विशेष ट्रेन सिवनी और आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं के लिए बेहद सुविधाजनक साबित होगी, जिससे उन्हें बिना अतिरिक्त यात्रा के सीधे अयोध्या और वाराणसी पहुंचने का अवसर मिलेगा।


