सिवनी में भाजपा का 2 दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान, संगठन मजबूती पर रहेगा फोकस
पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण सिवनी
Seoni 29 March 2026
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी द्वारा सिवनी में कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण सिवनी महाअभियान’ का आयोजन किया जा रहा है।
जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के निर्देशानुसार नगर मंडल उत्तर एवं नगर मंडल दक्षिण के
पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए यह दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण सिवनी – कार्यक्रम की प्रमुख जानकारी
तिथि: 30-31 मार्च 2026 (सोमवार एवं मंगलवार)
समय: 30 मार्च, सायं 4:00 बजे से (एकत्रिकरण)
स्थान :- भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिवनी
इनकी उपस्थिति अपेक्षित
- बूथ अध्यक्ष एवं बी.एल.ए.
- मंडल महामंत्री एवं मंडल पदाधिकारी
- कार्यकारिणी सदस्य
- सभी मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री
- पूर्व मंडल अध्यक्ष
- जिला पदाधिकारी
- शक्ति केंद्र के पालक, संयोजक एवं सह-संयोजक
- मंडल में निवासरत सभी कार्यकर्ता
7 सत्रों में होगा प्रशिक्षण
कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 7 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विषय विशेषज्ञ वक्ता विभिन्न विषयों पर
विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
संगठन सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर
इस प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं जनसंपर्क कौशल को मजबूत करने का अवसर मिलेगा।
समय पर उपस्थिति की अपील
मंडल अध्यक्षों ने अनुरोध किया गया है कि वे अपनी-अपनी श्रेणी के सभी कार्यकर्ताओं की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करें
एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।





