WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशक्राइमसिवनी

धूमा वन क्षेत्र में सागौन तस्करी का पर्दाफाश: लकड़ी से भरी स्विफ्ट डिजायर जब्त, तस्कर फरार

10 नग सागौन सिल्लियां बरामद, वन विभाग की घेराबंदी देख मौके से भागे आरोपी

सिवनी सागौन तस्करी- धूमा वन क्षेत्र में 10 नग सागौन सिल्लियां बरामद

Seoni 29 March 2026
सिवनी यशो:- जिले के धूमा वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने
सिवनी सागौन तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट डिजायर कार को जब्त किया है। वाहन से 10 नग सागौन सिल्लियां बरामद की गई हैं।

 सूचना पर हुई कार्रवाई

वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर) आकाश परोहा ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि एक कार के माध्यम से इमारती लकड़ियों की तस्करी की जा रही है।

सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने बिछुआ बीट क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई की।

 घेराबंदी देख तस्कर फरार

घेराबंदी के दौरान संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर (क्रमांक MP 04 CB 7291) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वन अमले को देखकर वाहन में सवार तस्कर कार छोड़कर मौके से फरार हो गए।

 वाहन से मिली सागौन सिल्लियां

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 10 नग सागौन सिल्लियां बरामद हुईं। वन विभाग ने लकड़ियों के साथ वाहन को जब्त कर लिया है।

जब्त सिल्लियों की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है।

सिवनी सागौन तस्करी – संगठित तस्करी का शक

प्रारंभिक जांच में सिवनी सागौन तस्करी मामला संगठित तस्करी से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।

 फरार आरोपियों की तलाश जारी

वन विभाग द्वारा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि लकड़ियां कहां से काटी गई थीं और इन्हें किस स्थान पर ले जाया जा रहा था।

 तस्करों में बढ़ा डर

वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लकड़ी तस्करों में भय का माहौल है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध कटाई और तस्करी के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

https://mpcg.ndtv.in/madhya-pradesh-news/teak-smuggling-interstate-network-mauganj-seizure-illegal-timber-fake-documents-e-waybill-fraud-11251637

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!