जाम सांवली हनुमान लोक में गूंज रही रामकथा, जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य के मुखारविंद से हुआ शुभारंभ
जाम सांवली हनुमान लोक रामकथा
छिंदवाड़ा यशो:- जाम सांवली हनुमान मंदिर स्थित हनुमान लोक में भक्ति और श्रद्धा का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है। यहां आज से 2 अप्रैल तक आयोजित होने वाली
श्री रामकथा का शुभारंभ पद्म विभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी के मुखारविंद से हुआ।

स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी सौंसर स्थित हनुमान लोक पहुंचे, जहां उन्होंने रामकथा का दिव्य प्रवचन प्रारंभ किया।
उनके प्रवचन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
भव्य स्वागत
स्वामी रामभद्राचार्य जी का स्वागत जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप मोहोड़,
शिशिर खण्डार, गोपाल शर्मा,
पूर्व मंत्री नाना मोहोड़, राहुल मोहोड़
एवं अन्य सदस्यों द्वारा श्रद्धापूर्वक किया गया।

धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला
मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से
विवेक महाराज द्वारा
श्री हनुमान चरित्र पर प्रवचन किए जा रहे हैं।
आगामी विशेष आयोजन
- 31 मार्च: रसराज जी महाराज द्वारा सुन्दरकाण्ड पाठ
- 1 अप्रैल: स्वस्ति मेहुल द्वारा भजन संध्या
भक्तिमय माहौल
हनुमान लोक में चल रही इस रामकथा के दौरान क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं और धर्मलाभ ले रहे हैं।





