MP में 26 IAS तबादले: 14 जिलों में बड़ा फेरबदल, 3 महिला कलेक्टर नियुक्त-भोपाल-सिवनी सहित कई जगह बदलाव
प्रियंक मिश्रा बने भोपाल कलेक्टर, नेहा मीना सिवनी की कमान संभालेंगी—मोहन सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी
MP IAS तबादले 2026 : 14 जिलों में बड़ा फेरबदल, 3 महिला कलेक्टर नियुक्त
Seoni 09 April 2026
भोपाल/ सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश में गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मोहन यादव सरकार ने 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। MP IAS तबादले 2026 के अनुसार सरकार ने भोपाल सहित 14 जिलों के कलेक्टरों को इधर-उधर किया है।

भोपाल में बड़ा बदलाव
धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को भोपाल का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में सचिव बनाया गया है, साथ ही उन्हें आयुक्त-सह-संचालक, नगर एवं ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
महिला अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी
तबादला सूची में महिला अधिकारियों को भी प्रमुख जिम्मेदारी दी गई है। राखी सहाय को उमरिया, शीला दाहिमा को श्योपुर और बिदिशा मुखर्जी को मैहर का कलेक्टर बनाया गया है।

इसके अलावा नेहा मीना को झाबुआ से सिवनी कलेक्टर और प्रतिभा पाल को रीवा से सागर कलेक्टर बनाया गया है। वहीं सिवनी कलेक्टर शीतला पटले को लोक सेवा आयोग में सचिव नियुक्त किया गया है।
विभागों में भी बड़ा फेरबदल
लोक शिक्षण संचालनालय की आयुक्त शिल्पा गुप्ता को गृह विभाग में सचिव बनाया गया है, जबकि अभिषेक सिंह को आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय की जिम्मेदारी दी गई है।
संभाग और विभागों में बदलाव
कृष्ण गोपाल तिवारी को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग का आयुक्त बनाया गया है, जबकि श्रीकांत बनोठ को नर्मदापुरम संभाग का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है।
इन अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग
- राजीव रंजन मीना — धार कलेक्टर
- प्रताप नारायण यादव — दमोह कलेक्टर
- राहुल नामदेव धोटे — मंडला कलेक्टर
- योगेश तुकाराम भरसट — झाबुआ कलेक्टर
- डॉ. सौरभ संजय सोनवणे — बैतूल कलेक्टर
इन कलेक्टरों के जिले बदले
- अर्पित वर्मा — शिवपुरी कलेक्टर
- नेहा मीना — सिवनी कलेक्टर
- सोमेश मिश्रा — नर्मदापुरम कलेक्टर
- प्रियंक मिश्रा — भोपाल कलेक्टर
- नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी — रीवा कलेक्टर
- प्रतिभा पाल — सागर कलेक्टर
शासन की कार्यप्रणाली में कसावट का प्रयास
सरकार का यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल शासन की कार्यप्रणाली में सुधार और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के उद्देश्य से किया गया है।
MP IAS तबादले 2026





2 Comments