WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

फैक्ट्री में लगी आग, पॉलीथिन और डिस्पोजल सामग्री के कारण तेजी से फैली लपटें

फैक्ट्री मालिक और परिवार के सदस्य झुलसे, 28 लाख नगद बचाया गया

🚨 BREAKING:

छिंदवाड़ा फैक्ट्री आग – डिस्पोजल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 लाख का सामान जलकर खाक – देर रात 2 बजे लगी आग, बुझाने में जुटीं कई दमकल गाड़ियां

Chhindwara 13 April 2026
छिंदवाड़ा यशो:- सोनपुर रोड स्थित एक डिस्पोजल फैक्ट्री में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे अचानक भीषण आग लग गई, जिससे लगभग 50 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

छिंदवाड़ा फैक्ट्री आग इतनी भीषण थी कि उसे काबू में करने के लिए दमकल की 5 गाड़ियां लगातार पानी डालती रहीं। इसके अलावा नगर निगम के 4 टैंकर भी मौके पर लगाए गए थे, लेकिन छिंदवाड़ा फैक्ट्री आग में बड़ी मात्रा में रखे पॉलीथिन और डिस्पोजल सामग्री के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।

यह भी पढ़े :कान्हीवाड़ा में मौत का मंजर टला: रुई फैक्ट्री में भीषण आग, बगल में गैस गोदाम… जरा सी चूक से उड़ सकता था पूरा इलाका

फैक्ट्री मालिक और परिवार झुलसे

फैक्ट्री दीपक साहू, पिता लालचंद साहू की बताई जा रही है। आग लगने के समय फैक्ट्री परिसर में बने घर में उनका परिवार मौजूद था।

छिंदवाड़ा फैक्ट्री आग की चपेट में आने से एक बुजुर्ग झुलस गए। उन्हें बचाने के प्रयास में फैक्ट्री संचालक दीपक साहू भी घायल हो गए। बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल भेजा गया, वहीं डॉक्टर मनन गोगिया ने मौके पर पहुंचकर दीपक साहू का प्राथमिक उपचार किया।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे और फैक्ट्री को जलता देख उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

28 लाख रुपये नगद सुरक्षित निकाले

आग तेजी से फैलने के दौरान घर में रखी 28 लाख रुपये की नकद राशि को परिजनों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि घर का अन्य सामान आग की चपेट में आ गया।

यह भी पढ़े :-  शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग: 12 मकान जलकर राख, गांव में मची चीख-पुकार

मौके पर पहुंचा प्रशासन और जनप्रतिनिधि

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। भाजपा नेता अरविंद राजपूत सहित अन्य समाजसेवी भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं मदद कार्य में जुट गए।

https://hindi.news18.com/news/nation/polythene-a-miracle-innovation-or-disaster-bell-3344268.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!