WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत प्रबुद्धजन संगोष्ठी एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 22 अप्रैल को

भाजपा जिला कार्यालय सिवनी में होगा आयोजन, नागपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे नि:शुल्क परामर्श

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सिवनी भाजपा : भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का बड़ा आयोजन 22 अप्रैल को

Seoni 20 April 2026
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सिवनी में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की अध्यक्षता में 22 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत प्रबुद्धजन संगोष्ठी एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा सेवा प्रकल्प के तहत नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन अरिहंत हॉस्पिटल नागपुर के सौजन्य से किया जा रहा है।

प्रबुद्धजन संगोष्ठी में शामिल होंगे प्रमुख जनप्रतिनिधि

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री मुकेश बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सिवनी जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

इसी क्रम में मंगलवार, 22 अप्रैल को दोपहर 1:00 बजे भाजपा जिला कार्यालय में “डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान 2026” के अंतर्गत प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।

संगोष्ठी भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की अध्यक्षता में आयोजित होगी, जिसमें सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष, कटनी जिला के संगठन के प्रभारी सुजीत जैन वक्ता के रूप में तथा बरघाट विधायक कमल मर्सकोले विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

संगठनात्मक बैठक में व्यापक भागीदारी का आह्वान

भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल ने इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद एवं नगर परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, प्रबुद्धजन, वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं सहित समस्त प्रबुद्ध वर्ग की उपस्थिति का आग्रह किया है।

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सिवनी भाजपा : चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सिवनी भाजपा : भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल बघेल

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर: सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. भूपेन्द्र मिश्रा ने चिकित्सा शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि –

सेवा प्रकल्प के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय में चिकित्सा प्रकोष्ठ के आयोजकत्व में अरिहंत हॉस्पिटल नागपुर के सौजन्य से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर 22 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल बघेल, भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल, गजानंद पंचेश्वर एवं मुकेश बघेल की उपस्थिति रहेगी।

विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे नि:शुल्क जांच एवं परामर्श

डॉ. भूपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में सभी प्रकार के रोगों की जांच की जाएगी।

नागपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों की नि:शुल्क जांच एवं परामर्श दिया जाएगा। शिविर में डॉ. उज्ज्वल वानखेड़े (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. मनीष पुट्टेवार (नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ), डॉ. पलक कुसुमगर शाह (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. हेमंत महाजन (जनरल फिजिशियन), डॉ. अंकित पारधी (जनरल फिजिशियन) सहित अन्य चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

आमजन से अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील

भाजपा जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. भूपेन्द्र मिश्रा, सहसंयोजक डॉ. प्रेम प्रजापति, डॉ. अरुण सिंह, डॉ. धर्मेश ठाकुर, डॉ. राजेश सनोडिया, डॉ. नंदकिशोर सनोडिया, डॉ. नितिन कटरे, डॉ. मुवीन खान, डॉ. सीमा विश्वास, डॉ. शिवराज सिंह ठाकुर ने समस्त आमजन से आग्रह किया है कि सेवा प्रकल्प के अंतर्गत आयोजित इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें।

https://x.com/SudhanshuTrived/status/1915421342066749464

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!