मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

सिवनी में 21 जनवरी को विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर, मोतियाबिंद ऑपरेशन पूरी तरह फ्री

सिवनी में 21 जनवरी को विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर, मोतियाबिंद ऑपरेशन पूरी तरह फ्री

Seoni 20 January 2026
सिवनी यशो:-  नगर की सेवाभावी संस्थाएं सक्षम भारत एवं श्री रामदल समिति द्वारा जनसेवा के उद्देश्य से बुधवार 21 जनवरी को रजवाड़ा लॉन, लुघरवाड़ा में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार शीतकाल का मौसम नेत्र ऑपरेशन की दृष्टि से स्वास्थ्यवर्धक और सुरक्षित माना जाता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक नेत्र रोगियों को इस शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया गया है।

देवाजी नेत्रालय जबलपुर के विशेषज्ञ करेंगे जांच

शिविर में देवाजी नेत्रालय, जबलपुर के अनुभवी नेत्र चिकित्सकों द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी।

जांच उपरांत जिन रोगियों को मोतियाबिंद या कांचबिंदु ऑपरेशन की आवश्यकता होगी,

उन्हें संस्था के विशेष वाहन द्वारा जबलपुर ले जाया जाएगा।

ऑपरेशन के अगले दिन मरीजों का उपचार पूर्ण कर तीसरे दिन विशेष वाहन से सिवनी वापस लाकर छोड़ा जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।

इन दस्तावेजों को लाना अनिवार्य

  • आधार कार्ड की एक फोटो कॉपी
  • सुबह 10 बजे रजवाड़ा लॉन पहुंचना अनिवार्य

9 वर्षों से निरंतर सेवा का संकल्प

संस्था के मनीष अग्रवाल एवं ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि-

बीते 9 वर्षों से प्रत्येक माह की 21 तारीख को यह निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया जा रहा है।

अब तक इस सेवा अभियान के अंतर्गत लगभग 8 हजार से अधिक मरीजों के निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराए जा चुके हैं,

जिससे हजारों परिवारों को नई रोशनी मिली है।

मोतियाबिंद से पीड़ित कोई भी जरूरतमंद मरीज इस शिविर का लाभ उठा सकता है।

आयोजकों ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि-

वे अधिक से अधिक रोगियों को इस शिविर की जानकारी दें।


सेवा ही धर्म है – मानवता की सेवा में जुटी संस्थाओं का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

https://pressnote.in/print.php?pid=527944

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!