तेज रफ्तार बनी काल: ट्रक से टकराई बाइक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत
छिंदवाड़ा सड़क हादसा तीन युवकों की मौत – ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक
Chhindwara 21 April 2026
छिंदवाड़ा यशो:- उमरेठ थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में जा घुसी, जिससे यह दर्दनाक घटना हुई।
यह भी पढ़े :- तेज रफ्तार दो कारों की टक्कर में पिता-पुत्र की मौके पर मौत, दस घायल
जमुनिया गांव के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, घटना जेठू-जमुनिया मार्ग पर हुई, जहां तेज गति से चल रही बाइक अचानक नियंत्रण खो बैठी और ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
तीनों मृतक युवकों की पहचान
इस हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान इस प्रकार हुई है—
- रंजीत उइके (24 वर्ष), निवासी गाजनडोह
- रवि उइके (22 वर्ष), निवासी आमाझिरी
- अमित उइके (20 वर्ष), निवासी आमाझिरी
पुलिस पहुंची मौके पर, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े :- लखनादौन में बड़ा सड़क हादसा: बस का टायर फटा, अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में थे और वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाए, जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।





