मध्यप्रदेशसिवनी

लखनादौन में बड़ा सड़क हादसा: बस का टायर फटा, अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस

NH-34 पर चौथा मील के पास दुर्घटना, चालक-कंडक्टर सहित एक दर्जन से अधिक यात्री घायल

Seoni, December 16, 2025

सिवनी यशो :- सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राज्यमार्ग-34 पर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जबलपुर से नागपुर जा रही रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस का टायर अचानक फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चालक व कंडक्टर सहित एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

 टायर फटते ही पलटी बस

प्राप्त जानकारी के अनुसार रॉयल ट्रेवल्स बस क्रमांक MH-17 BY-0909 जैसे ही चौथा मील (NH-34) के पास पहुंची, अचानक तेज आवाज के साथ टायर फट गया। चालक बस को संभाल नहीं सका और बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस-एंबुलेंस मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही लखनादौन पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

 पुलिस का बयान

 थाना प्रभारी कीरत प्रसाद दुबे ने बताया कि बस पलटने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसमें कई यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों की जानकारी जुटाई जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

लखनादौन बस हादसा में यात्री हुए घायल

चौथा मील NH-34 सिवनी पर सड़क हादसे के बाद सड़क किनारे पलटी बस
लखनादौन में बड़ा सड़क हादसा: बस का टायर फटा, अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस

कंडक्टर नरेश (30) जाम,

अंशुथा बाई (60) धूमा,

राजकुमारी (55) धूमा,

लक्ष्मी (27) चरगांव,

मिथ्याबाई (47) चरगांव,

राजकुमार (35) चरगांव,

मो. सादिक (38) सिवनी,

सौरभ (20) जमखार धूमा,

आरती (29) नागपुर,

राहुल (28) मुंगवानी बांधी, 

बस हादसे के बाद मौके पर पहुंची लखनादौन पुलिस और एंबुलेंस
लखनादौन में बड़ा सड़क हादसा: बस का टायर फटा, अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस

देवी सिंह (24) जमखार धूमा,

साक्षी (23) बांधी मुंगवानी

व उसका दो वर्षीय पुत्र धैर्य, दुर्गेश (26) छतरपुर,

रामकृष्ण (35) खापा धूमा,

मीरा (32) केरपानी धूमा,

अमरूध (56), सुधा (45) व पूजा (25) — तीनों निवासी भांडे प्लाट नागपुर।

https://www.naidunia.com/madhya-pradesh/seoni-seoni-news-7086999

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!