WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

“सिवनी में सख्त कलेक्टर का एक्शन: 100% रिजल्ट वालों का सम्मान, फेल स्कूलों के प्राचार्यों को नोटिस”

नेहा मीना ने शिक्षा व्यवस्था पर कसा शिकंजा, 45% से कम रिजल्ट वाले स्कूलों पर कार्रवाई

सिवनी कलेक्टर एक्शन स्कूल रिजल्ट – 100% वालों का सम्मान – फेल स्कूलों पर एक्शन

Seoni 25 April 2026
छपारा सिवनी यशो:- जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्टर नेहा मीना ने बड़ा एक्शन लिया है। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की समीक्षा बैठक में जहां 100% परिणाम देने वाले स्कूलों के प्राचार्यों को सम्मानित किया गया, वहीं कमजोर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

समीक्षा बैठक में साफ संदेश

21 अप्रैल को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट कर दिया कि शिक्षा और स्वास्थ्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़े :- बोर्ड परीक्षाओं के निराशाजनक परिणाम पर कमलनाथ ने सरकार को बताया जिम्मेदार

 शत-प्रतिशत रिजल्ट वालों का सम्मान

बैठक के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के प्राचार्यों को शाल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े :- सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलेगा जेईई, नीट की नि : शुल्क ऑनलाइन कोचिंग का लाभ

 छपारा विकासखंड के टॉप स्कूल

  • शासकीय हाई स्कूल, जोगीवाड़ा — जी.एस. कुरैशी
  • शासकीय हाई स्कूल, पांडीवाड़ा — आशीष चौरसिया
  • शासकीय हाई स्कूल, देवरी कला — बी. राहगडाले
  • शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, बकोड़ा — एन.एस. ठाकुर
  • शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, तुलफ रैयत — नईम कुरैशी
  • शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, केकड़ा — आर.के. श्रीवास्तव

यह भी पढ़े :- MP Board Result 2026: सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी का शानदार प्रदर्शन, 90% छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

 कमजोर प्रदर्शन पर सख्ती

जिन स्कूलों का परीक्षा परिणाम 45% से कम रहा, उनके प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि अब खराब प्रदर्शन पर जवाबदेही तय की जाएगी।

 कलेक्टर का सख्त संदेश

कलेक्टर ने कहा कि जहां बेहतर कार्य करने वालों को सम्मान मिलेगा, वहीं लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

https://www.ind24.tv/chhattisgarh/cm-mohan-yadav-strict-on-bureaucracy-collector-village-visit-ranking-mp

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!