WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़, सौंसर कोर्ट परिसर के लिए 7 लाख की सौगात: सांसद बंटी विवेक साहू

सौंसर अधिवक्ता संघ शपथ ग्रहण – नवनियुक्त पदाधिकारियों का समारोहपूर्वक शपथ ग्रहण संपन्न 

छिंदवाड़ा यशो :- सौंसर नगर स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में अधिवक्ता संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद बंटी विवेक साहू ने अधिवक्ताओं को न्याय व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे आमजन को न्याय दिलाने में प्रमुख कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। न्यायालय परिसर में बेहतर मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए सांसद साहू ने सांसद निधि से 7 लाख रुपये की राशि विकास कार्य एवं भवन निर्माण के लिए देने की घोषणा की।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों—अध्यक्ष अधिवक्ता दिनेश भकने, उपाध्यक्ष नरेंद्र गजभिए, सचिव अजय शेंडे, कोषाध्यक्ष कविता फरकारे, ग्रंथपाल अशोक गावंडे एवं सहसचिव दीपाली सीते—ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली। इस अवसर पर विधायक विजय चौरे, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेखा ताई डागा एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान भी किया गया।

‘मन की बात’ से मिलती है जनसेवा की प्रेरणा

सांसद बंटी विवेक साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों को आमजन के बीच बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि इस एपिसोड में महात्मा बुद्ध एवं सुभाष चंद्र बोस की जयंती सहित सौर एवं पवन ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए गए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!