15 लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज: कलेक्टर नेहा मीना का बड़ा एक्शन, नोटिस के साथ जुर्माना
तहसीलदार, नायब तहसीलदार और CMO तक पर कार्रवाई — समय सीमा तोड़ी तो अब भरना पड़ेगा दंड
सिवनी में 15 लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज: कलेक्टर नेहा मीना का सख्त एक्शन, नोटिस और जुर्माना
Seoni 30 April 2026
सिवनी यशो:- जिले में प्रशासनिक लापरवाही पर अब सीधा वार शुरू हो गया है। 15 लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज के तहत कलेक्टर नेहा मीना ने समय-सीमा में कार्य नहीं करने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए आर्थिक दंड की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इस सख्त कदम के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
समय सीमा तोड़ी तो सीधा एक्शन
लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के तहत नागरिकों के लंबित आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने साफ कर दिया है कि अब लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी। बिना ठोस कारण के लंबित प्रकरण रखने वाले अधिकारियों से जवाब मांगा गया है।
यह भी पढ़े :- “सिवनी कलेक्टर का कड़ा फरमान: अफसरों पर फिर गिरी गाज”
संतोषजनक जवाब नहीं तो और कड़ी कार्रवाई तय
कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि यदि संबंधित अधिकारियों के जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए, तो उन पर अर्थदंड के साथ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन को साफ संदेश: काम करो या कार्रवाई झेलो
इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संकेत गया है कि अब जिले में कामकाज में लापरवाही पर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। सभी अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़े :-कलेक्टर ने दी चेतावनी: अतिक्रमण की सूचना छिपाने पर पटवारी होंगे जवाबदेह
इन 15 अधिकारियों पर गिरी गाज (पूरी सूची)
- अमृतलाल धुर्वे – नायब तहसीलदार, धनौरा
- दिग्विजय परस्ते – तहसीलदार, लखनादौन
- अरुण भूषण दुबे – तहसीलदार, कहानी
- दीक्षा वासनिक – नायब तहसीलदार, उगली
- कुंवरलाल राउत – नायब तहसीलदार, पलारी
- शशांक मेश्राम – तहसीलदार, केवलारी
- पूजा राना – तहसीलदार, बरघाट
- धर्मराज तुरकर – नायब तहसीलदार, गंगेरूआ
- शनिपाल शाह परतेती – तहसीलदार, कुरई
- सौरभ मरावी – तहसीलदार, छपारा
- राधिका पाठक – नायब तहसीलदार, भोमा/सिवनी भाग-1
- सतीश कुमार चौधरी – नायब तहसीलदार, बंडोल
- नितिन कुमार चौधरी – तहसीलदार, सिवनी भाग-2
- चन्द्रकिशोर भंवरे – मुख्य नगरपालिका अधिकारी, केवलारी
जनता के लिए राहत, लापरवाहों के लिए चेतावनी
इस सख्त कार्रवाई से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं लापरवाह अधिकारियों के लिए यह स्पष्ट चेतावनी है कि अब देरी या लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं बची है।





