WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

3 मई से 14 जून तक सिवनी में गूंजेगी सूफियाना रौनक: दरगाहों में उर्स, दिखेगी गंगा-जमुनी तहज़ीब

जिलेभर में कव्वाली, सूफियाना कलाम और जलसे — कौमी एकता और भाईचारे का मिलेगा संदेश

सिवनी उर्स कार्यक्रम 2026 – 3 मई से 14 जून तक उर्स

Seoni 30 April 2026
सिवनी यशो:-जिलेभर में सूफी परंपरा और भारतीय संस्कृति की अनूठी झलक एक बार फिर देखने को मिलेगी। 3 मई से 14 जून तक सिवनी में गूंजेगी सूफियाना रौनक, जब विभिन्न दरगाहों, खानकाहों और मजारों पर उर्स ए मुबारक के आयोजन होंगे।

सूफियाना कलाम और कव्वाली से गूंजेगा माहौल

सूफी सामाजिक कार्यकर्ता सूफी मंज़ूर रज़ा क़ादरी ने बताया कि इन आयोजनों में सूफियाना कलाम, कव्वाली और धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से कौमी एकता, भाईचारा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश दिया जाएगा।

यह भी पढ़े :- महान सूफी संतों के परंपरागत उर्स 3 मई से शुरू 14 जून तक चलेंगे

इन प्रमुख तिथियों पर होंगे उर्स कार्यक्रम

  • 3 मई: बोरदई टेकरी – हजऱत अब्दाल शाह क़ादरी
  • 6-8 मई: डुंगरिया शरीफ़ – उर्स ए कबीरुल औलिया रूमवी
  • 7 मई: भोमा दरगाह शरीफ
  • 13 मई: झिद वाले बाबा, लखनादौन – हजऱत चांद शाह वली
  • 19 मई: बगराज वाले बाबा
  • 22-23 मई: हजऱत मियां मोहम्मद शाह वली, सिवनी
  • 22 मई: छपारा में विशेष आयोजन
  • 25-26 मई: मौलाना सूफी हसन अली शाह
  • 28-29 मई: हजऱत मदार शाह बाबा
  • 30-31 मई: हजऱत जेल वाले सरकार क़ादरी चिश्ती
  • जून माह: छाट दिवाली वाले बाबा, जहर शाह पिया, सेलुआ घाटी दरगाह
  • 14 जून: दरगाह नूर अली शाह, बस स्टैंड सिवनी

यह भी पढ़े :- उर्स मुबारक 31 मई को शानदार सूफियाना कव्वाली महा मुकाबला

पहली बार आएंगे बड़े सूफी स्कॉलर

14 जून को बस स्टैंड स्थित दरगाह में आयोजित कार्यक्रम में गुजरात के प्रसिद्ध सूफी स्कॉलर हजऱत अल्लामा मौलाना सैय्यद जामी मियां अशराफुल जिलानी पहली बार सिवनी पहुंचेंगे, जहां सूफियाना जलसा और तकरीर होगी।

यह भी पढ़े :-वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे करने वालों को जेल भेजेगी सरकार – डॉ. सनवर पटेल

एकता और भाईचारे की मिसाल

इन उर्स आयोजनों में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देते हैं। यह आयोजन सिवनी की गंगा-जमुनी संस्कृति की जीवंत मिसाल हैं।

प्रशासन से की गई व्यवस्थाओं की अपील

सूफी मंज़ूर रज़ा क़ादरी ने नगरपालिका परिषद से साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था तथा पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सकें।

https://www.facebook.com/share/p/14k9vT2AdzR/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!