मध्यप्रदेशधर्मसिवनी

श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा भगवान परशुराम एवं मां राजराजेश्वरी का 8वां पाटोत्सव

11 मई को नंदीकेश्वर धाम में होगा भव्य आयोजन, शाम 5 बजे से पूजन-अर्चन एवं धार्मिक कार्यक्रम

भगवान परशुराम एवं मां राजराजेश्वरी 8वां पाटोत्सव 2026 नंदीकेश्वर धाम सिवनी

Seoni 09 May 2026
सिवनी यशो:-  नंदीकेश्वर धाम स्थित मंदिर में भगवान श्री परशुराम एवं भगवती श्री राजराजेश्वरी के 8वां पाटोत्सव 2026 का आयोजन आगामी 11 मई 2026, सोमवार को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर जिला ब्राह्मण समाज द्वारा व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

ज्ञात हो कि 9 मई 2018 (ज्येष्ठ कृष्ण नवमी) को पूज्य ब्रह्मलीन स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शुभ हस्तों से नंदीकेश्वर धाम स्थित मंदिर में भगवान श्री परशुराम एवं मां राजराजेश्वरी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई थी।

तभी से जिला ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिवर्ष पाटोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया जाता रहा है।

यह भी पढ़े :- पू. पा.जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर विशेष

इसी क्रम में आगामी पाटोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने हेतु जिला ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष पं. दिलीप तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 11 मई 2026 को ज्येष्ठ कृष्ण नवमी के अवसर पर नंदीकेश्वर धाम में भगवान श्री परशुराम एवं भगवती श्री राजराजेश्वरी मंदिर का 8वां पाटोत्सव 2026 श्रद्धा, भक्ति और वैदिक विधि-विधान के साथ मनाया जाएगा।

आयोजन के अंतर्गत शाम 5 बजे से भगवान श्री परशुराम एवं भगवती श्री राजराजेश्वरी का विशेष पूजन-अर्चन किया जाएगा, जिसमें समाजजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

यह भी पढ़े :- शस्त्र और शास्त्र की सत्ता से युक्त सर्वशक्तिमान चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम – भीष्म द्विवेदी

बैठक में दिलीप तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी, प्रशांत शुक्ला, अशोक तिवारी, जुगल किशोर दुबे, दिनेश मिश्रा, संदीप दुबे, राजेन्द्र शर्मा,

विनोद मिश्रा, राम नारायण दीक्षित, सूर्यकांत चतुर्वेदी, श्रीमती अरविन्दजा दुबे, श्रीमती मंजूलता दुबे, श्रीमती दुर्गेश्वरी शर्मा, श्रीमती नीतू दुबे,

श्रीमती हेमलता मिश्रा, श्रीमती रीता मिश्रा, श्रीमती सरिता मिश्रा, श्रीमती विजया दीक्षित, आरुणी दीक्षित सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

https://maarajrajeshwarimandir.org/history-of-temple/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!