छिंदवाड़ा में टेबल टेनिस हॉल और इंदिरा गांधी स्टेडियम को मिली नई गति
सांसद विवेक बंटी साहू के प्रयास से 1.03 करोड़ की स्वीकृति, विभाग ने जारी किए टेंडर

छिंदवाड़ा टेबल टेनिस हॉल निर्माण और इंदिरा गांधी स्टेडियम हेतु 1.03 करोड़ स्वीकृत
Chhindwara 23 May 2026
छिंदवाड़ा यशो:- शहर के खेल अधोसंरचना विकास को बड़ी सौगात मिली है। विवेक बंटी साहू के प्रयासों से इंदिरा गांधी क्रिकेट स्टेडियम एवं टेबल टेनिस हॉल के अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग द्वारा पी.आई.यू. के माध्यम से 1 करोड़ 3 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा इस कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। निर्माण एजेंसी पी.आई.यू. को बनाया गया है। जानकारी के अनुसार 11 मई 2026 को टेंडर जारी किया गया, जिसकी अंतिम तिथि 26 मई निर्धारित की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों खेल परिसरों के निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएंगे।
विशेष बात यह है कि टेबल टेनिस हॉल को राज्य स्तरीय सुविधाओं के अनुरूप विकसित किया गया है, जहां भविष्य में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावना बढ़ गई है।
जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष लोमेश जुनेजा एवं सचिव महेश शर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद सांसद विवेक बंटी साहू के सहयोग से यहां राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित कराने का प्रयास किया जाएगा। इससे छिंदवाड़ा जिले के खिलाड़ियों को बेहतर मंच और आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।


