मध्यप्रदेशधर्मसिवनी

शीलादेही में 31 मई को होगा 108 श्री सत्यनारायण व्रत कथा का भव्य आयोजन

ज्येष्ठ अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के पावन अवसर पर सामूहिक गीता पाठ, दीपदान और महाप्रसाद का आयोजन

108 श्री सत्यनारायण व्रत कथा शीलादेही – 31 मई को 108 श्री सत्यनारायण व्रत कथा का भव्य आयोजन, होगा सामूहिक गीता पाठ और दीपदान

Seoni 26 May 2026
सिवनी यशो:- ज्येष्ठ अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के पावन अवसर पर शीलादेही स्थित श्री द्वारकाधीश राधा-कृष्ण मंदिर में 31 मई 2026, रविवार (पूर्णिमा) को 108 श्री सत्यनारायण व्रत कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन भगवान श्री द्वारकाधीश की असीम कृपा एवं परम पूज्य गुरुदेव के मंगल आशीर्वाद से संपन्न होगा।

आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से इस पुण्य अवसर पर शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

शाम 4 बजे से प्रारंभ होंगे धार्मिक कार्यक्रम

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 4 बजे से होगा। इसके अंतर्गत 108 श्री सत्यनारायण व्रत कथा, सामूहिक गीता पाठ, दीपदान, भगवान का पुष्पों से दिव्य श्रृंगार तथा भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

महाआरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (भंडारा) की व्यवस्था भी रहेगी।

संतों का मिलेगा सान्निध्य

आयोजन में पूज्य शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही गीता पराभक्ति मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विकल्प स्वरूप जी महाराज की विशेष उपस्थिति भी रहेगी।

यजमान बनने हेतु पंजीयन जारी

आयोजन समिति ने बताया कि जो श्रद्धालु 108 श्री सत्यनारायण व्रत कथा में यजमान बनकर पूजन का पुण्य लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, वे अपना नाम एवं मोबाइल नंबर दर्ज करवा सकते हैं। यजमान बनने हेतु समर्पित राशि 1100 रुपये निर्धारित की गई है।

संपर्क सूत्र

  • मोहित दुबे – 9558333131
  • पं. प्रीतम शर्मा – 9265585324

आयोजन स्थल

📍 श्री द्वारकाधीश राधा-कृष्ण मंदिर, शीलादेही, सिवनी (मध्यप्रदेश)

https://www.facebook.com/share/v/1CS81qjiT6/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!