31 मई को सिवनी के 1478 बूथों पर गूंजेगी ‘मन की बात
भाजपा किसान मोर्चा 200 से अधिक स्थानों पर किसानों के साथ करेगा विशेष आयोजन, तैयारियां पूरी

मन की बात कार्यक्रम सिवनी – 31 मई को सिवनी के 1478 बूथों पर सुनी जाएगी पीएम मोदी की मन की बात
Seoni 29 May 2026
सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रति माह प्रसारित होने वाली लोकप्रिय रेडियो श्रृंखला ‘मन की बात’ का प्रसारण 31 मई को किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के सभी 1478 बूथों पर कार्यक्रम को सुनने एवं देखने की व्यापक तैयारियां की गई हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन के मार्गदर्शन में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार इस बार बूथ स्तर के कार्यक्रमों के अतिरिक्त भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जिले में 200 से अधिक स्थानों पर किसानों के साथ सामूहिक रूप से ‘मन की बात’ सुनने एवं देखने के विशेष आयोजन किए जाएंगे।
यह भी पढ़े :- भाजपा संगठनात्मक बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने दिया संगठन विस्तार और जनसंपर्क का मंत्र
भाजपा मीडिया विभाग की ओर से मनोज मर्दन त्रिवेदी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि हर माह की तरह इस बार भी जिले के 1478 बूथों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा तथा सभी कार्यक्रमों की संगठन एप पर विधिवत एंट्री सुनिश्चित की जाएगी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल को प्रभारी नियुक्त किया गया है। वे भाजपा के बूथ स्तर से लेकर किसान मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों तक की व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार कर रहे हैं।
तैयारियों की समीक्षा करेंगी जिला अध्यक्ष मीना बिसेन
‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर नेतृत्व के निर्देशानुसार सफलतापूर्वक संपन्न हो, इसके लिए शनिवार 30 मई को वर्चुअल बैठक आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़े :- सिवनी में ‘मन की बात’ कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता – 98 प्रतिशत से अधिक बूथों पर हुआ आयोजन
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन जिले के पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों तथा किसान मोर्चा की टीम के साथ चर्चा कर तैयारियों की समीक्षा करेंगी।
मीना बिसेन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनें और देखें।
इस बार किसानों के साथ होगी ‘मन की बात’
भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप राय ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार इस बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम को विशेष रूप से किसानों के साथ सुनने और देखने की योजना बनाई गई है।
यह भी पढ़े :- किसानों के नाम फर्जी ऋण दर्ज होने के आरोप, उपार्जन भुगतान में कटौती से मचा बवाल
उन्होंने बताया कि कृषि उपज मंडियों, सेवा सहकारी समितियों, जिला पंचायत परिसरों, सोसायटियों, कृषि महाविद्यालयों, कृषि अनुसंधान केंद्रों तथा किसान चौपालों में सामूहिक रूप से कार्यक्रम का प्रसारण सुना और देखा जाएगा।
इसके लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है ताकि कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया जा सके।
ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी और राष्ट्रनिर्माण का माध्यम
प्रदीप राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी और रोचक होता है। प्रत्येक प्रसारण में देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचार, सामाजिक परिवर्तन, जनभागीदारी और प्रेरक व्यक्तित्वों की जानकारी मिलती है, जिससे राष्ट्रहित और राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत होती है।
यह भी पढ़े :- जोश, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत दृश्य: विवेकानंद जयंती पर सिवनी में भव्य पथ संचलन
उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को यह कार्यक्रम सुनना चाहिए, क्योंकि इससे समाज और देश में हो रहे सकारात्मक प्रयासों की जानकारी प्राप्त होती है।
किसान मोर्चा बनाएगा ‘जन-जन की बात’
प्रदीप राय ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा आगामी 31 मई को आयोजित होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार इसकी विशेष रणनीति तैयार की जा रही है ताकि अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन के मार्गदर्शन तथा जिला पदाधिकारियों एवं भाजपा आईटी सेल के सहयोग से कार्यक्रम को भव्य एवं प्रभावी स्वरूप दिया जाएगा।
किसान मोर्चा के पदाधिकारी प्रत्येक बूथ स्तर पर किसानों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
https://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/purnia/discussion-on-mann-ki-baat-in-the-meeting



