मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा में सड़क हादसों पर सख्त हुए कलेक्टर, हाईवे पर लगातार पेट्रोलिंग और ओवरस्पीड वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश

समय-सीमा बैठक में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा; बसों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश

छिंदवाड़ा समय सीमा बैठक – कलेक्टर ने हाईवे सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश, ओवरस्पीड वाहनों पर होगी कार्रवाई

Chhindwara 13 July 2026
छिंदवाड़ा यशो: – कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि हर्रई, चौरई एवं नागपुर रोड पर राष्ट्रीय राजमार्गों की नियमित निगरानी की जाए तथा सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

जांच अभियान में बड़ी कार्रवाई

09 वाहनों पर  62,000 का चालान

परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देश पर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला के निर्देशन में परिवहन विभाग के विशेष जांच दल ने चांद-चौरई क्षेत्र में स्कूल वाहनों की सघन जांच की। लगभग 25 वाहनों की जांच के दौरान दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, ओवरलोडिंग एवं अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 09 वाहनों के विरुद्ध कुल 62,000 की चालानी कार्रवाई की गई।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि एनएचएआई, अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (ARTO) और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा हाईवे पर निरंतर पेट्रोलिंग की जाए। सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों को तत्काल हटाया जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमित चालानी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने ओवरस्पीड वाहनों पर विशेष निगरानी रखते हुए लगातार कार्रवाई जारी रखने के निर्देश भी दिए।

बैठक में कलेक्टर ने अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में संचालित यात्री बसों में निर्धारित सुरक्षा एवं बस बॉडी मानकों का पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराया जाए।

यह भी पढ़े :सिवनी में 18 जुलाई तक लगेंगे फार्मर रजिस्ट्रेशन और आईडी सीडिंग विशेष शिविर, कलेक्टर ने किसानों से की अपील

उन्होंने कहा कि जिन बसों में फायर सेफ्टी उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स, वैध परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र एवं बीमा दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं अथवा मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन किया जा रहा है, उनके विरुद्ध सख्त चालानी कार्रवाई की जाए।

🚦 सड़क सुरक्षा सुझाव

दोपहिया वाहन चालक सड़क की निर्धारित पट्टी के अंदर चलें, दुर्घटनाएं होंगी कम

राष्ट्रीय राजमार्गों एवं चौड़ी सड़कों पर सड़क के किनारे दोपहिया वाहनों के लिए अलग सुरक्षा पट्टी (लेन) बनाई जाती है। यदि दोपहिया वाहन चालक उसी निर्धारित पट्टी के भीतर वाहन चलाएं तो पीछे से आने वाले तेज रफ्तार चारपहिया एवं भारी वाहनों से टक्कर की संभावना काफी हद तक कम हो सकती है।

अक्सर देखा जाता है कि दोपहिया वाहन चालक मुख्य लेन के बीच लहराते हुए वाहन चलाते हैं। तेज गति से आने वाले वाहन चालक कई बार समय पर नियंत्रण नहीं कर पाते, जिससे पीछे से टक्कर जैसी गंभीर दुर्घटनाएं हो जाती हैं।

यातायात विशेषज्ञों का मानना है कि सड़कों पर स्पष्ट संकेतक (साइन बोर्ड), लेन अनुशासन और लगातार जागरूकता अभियान चलाकर सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। यातायात पुलिस को भी दोपहिया वाहन चालकों को निर्धारित पट्टी में वाहन चलाने के लिए नियमित रूप से प्रेरित करना चाहिए।

बैठक में समय-सीमा के लंबित प्रकरणों के साथ सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, न्यायालयीन प्रकरण, वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त लंबित पत्र तथा विभिन्न आयोगों से संबंधित मामलों की विभागवार समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

इसके अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े समसामयिक एवं अंतर्विभागीय विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा आवश्यक प्रशासनिक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

https://uppolice.gov.in/article/en/road-safety

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button